• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हत्या के बाद सबसे पहले श्रद्धा के हाथ के किए टुकड़े’…, आफताब के फ्लैट से मिले हथियार

Writer D by Writer D
03/12/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Aftab Poonawala

Aftab Poonawala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड (Shraddha Murder Case) में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे आफताब (Aftab Poonawala) ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि आफताब ने चाइनीज चापड़ से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए थे।

सूत्रों के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा (Shraddha) की हत्या के बाद सबसे पहले श्रद्धा की हाथ के टुकड़े किए थे। नार्को टेस्ट में उसने बताया कि उसने जिस छोटी आरी से श्रद्धा की बॉडी काटी थी, उसे कहां फेंका था, पुलिस अब उस लोकेशन पर उस हथियार की तलाश कर रही है।

पुलिस ने अफताब (Aftab Poonawala) के फ्लैट से कई धारदार हथियार बरामद करने का दावा किया है। यह भी कहा जा रहा है कि उन्हीं हथियारों से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए गए थे। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश का रही है कि आफताब ने यह चापड़ कहां से खरीदा था।

श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस ठोस सबूतों को खोजने की कर रही तलाश

इसके अलावा पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि यह हथियार 18 मई के पहले तो नहीं खरीदे गए थे। अगर यह साबित होता है कि हथियार हत्या के पहले खरीदे गए थे तो यह भी साबित हो जाएगा कि आफताब ने साजिश के तहत हत्या की। हालांकि आफताब लगातार यही बात कह रहा है कि उसने गुस्से में श्रद्धा का कत्ल किया।

सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के कई महीनों बाद तक आफताब ने श्रद्धा का मोबाइल फोन अपने पास ही रखा था। मुंबई पुलिस ने जब उसे पूछताछ के लिए बुलाया था, उस वक्त भी श्रद्धा का मोबाइल फोन उसके पास था, बाद में वो फोन उसने मुंबई में समंदर में फेंक दिया था।

नार्को टेस्ट में भी हत्या की बात कबूल की

नार्को टेस्ट में आफताब ने हत्या की बात कबूली है। नार्को टेस्ट के दौरान आफताब से जब पूछा गया कि श्रद्धा का फोन कहां है तो आफताब ने जवाब दिया कि श्रद्धा का फोन उसने कहीं फेंक दिया था। आफताब ने यह माना है कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी। वहीं पुलिस अबतक इसमें साजिश वाला एंगल तलाश रही है।

नार्को टेस्ट में आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए आरी के इस्तेमाल की बात को कुबूल की है। आफताब से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या कोई और भी इस हत्याकांड में शामिल है तो उसने कहा कि इस हत्याकांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया है। आफताब ने नार्को टेस्ट में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को जंगल मे ठिकाने लगाने की बात कबूल की है।

फिर गैंगवार से दहला राजस्थान, गैंगस्टर राजू ठेठ की गोलियों से भूनकर हत्या

पुलिस के सामने भले ही आफताब अपने गुनाह कबूल कर रहा है। लेकिन इतना काफी नहीं है। पुलिस के पास अबतक कोई ठोस सबूत नहीं है। दरअसल, नार्को टेस्ट की बात अदालत में सीधे नहीं मान ली जाती। आफताब ने जो बोला है वो बस एक कड़ी है, जिससे पुलिस को अब सबूतों के साथ कनेक्ट करना है।

Tags: aftab poonawaladelhi newsNarco testNational newspoligraphy testshraddha murder caseshraddha walkertihar jail
Previous Post

फिर गैंगवार से दहला राजस्थान, गैंगस्टर राजू ठेठ की गोलियों से भूनकर हत्या

Next Post

Maruti की नई गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, फटाफट उठाएं मौके का फायदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
Maruti Suzuki

Maruti की नई गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, फटाफट उठाएं मौके का फायदा

यह भी पढ़ें

blackmarketing of remediver injection

250 रेमिडिसिवर इंजेक्शन के STF ने तीन को धर दबोचा

15/04/2021
Deputy Commandant Martyr

नक्सली हमले में शहीद हुआ मुजफ्फरनगर का बेटा, सीएम योगी ने 50 लाख का ऐलान

14/12/2020
Kashi Vishwanath

दिन-प्रतिदिन देश-दुनिया काशी की तरफ हो रही आकर्षित

04/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version