• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पानी मिलने से खुशी में झूम रहा बुंदेलखंड, लोकगीतों में उतरी ‘हर घर नल योजना’

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, झाँसी
0
Har Ghar Nal Yojana

Har Ghar Nal Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरों तक शुद्ध पानी पहुंचने की खुशी में बुंदेलखंड झूम रहा है। खासकर महिलाओं में इसकी खुशी देखते ही बन रही है। आलम यह है कि घरों में होने वाले गीतों, लोकगीतों में भी सरकार की हर घर नल योजना गूंज रही है। पानी बचाने के लिये गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिवालयों में आल्हा और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। गांव में बनाए गई जल जीवन मिशन की महिला प्रतिनिधि लोगों को जल की कीमत बता रहीं हैं।

घरों तक पानी पहुंचने की खुशी इस हद तक है कि झांसी के लोकगीतों में ही नहीं बल्कि आल्हा-ऊदल की धरती महोबा में भी वीर रस की जगह हर घर नल योजना का गुणगान हो रहा है।

‘पानी की सुविधा देकर सरकार ने मुश्किल में दिया सहारा है’ और ‘बिन पानी हम जीवन में रह नहीं सकते’ जैसे लोकगीत बुंदेलखंड के सातों जिलों में गूंज रहे हैं। ‘जल पृथ्वी पर है सबसे अनमोल’ गीत गाये जा रहे हैं। झांसी का बुढ़पूरा गांव हो या फिर महोबा का लहचूरा काशीपुर गांव, सलईया नाथूपुरा गांव, चरखारी तहसील के गोरखा गांव में हर घर नल योजना के लोकगीत जन-जन की जुबान पर हैं। इतना ही नहीं पानी की बचत के लिऐ ‘पानी की कीमत पहचान’ और ‘जल है तो कल है’ नुक्कड़ नाटक आयोजित किये जा रहे हैं। इनको देखने के लिए गांव के लोग उमड़ रहे हैं।

‘जोधा अकबर’ के एक्टर की इस बीमारी से बिगड़ी तबीयत, काटना पड़ा पैर

बुन्देलखंड क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 32 परियोजनाओं में कुल 467 पाइप पेयजल योजनाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इनमें से 43 सतही जल आधारित योजनाएं और 424 भूजल पर आधारित हैं। इन योजनाओं से 3823 राजस्व ग्रामों के कुल 7268705 आबादी के लिये 1195265 क्रियाशील गृहजल संयोजन की व्यवस्था की जाएगी। कुल 1195265 घरों में शुद्ध पानी की आपूर्ति होगी। इन परियोजनाओं से बुंदेलखंड क्षेत्र के 07 जनपदों के 40 तहसील, 68 विकास खंड और 2608 ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा।

इनमें से कुछ जल परियोजनाओं पर दिन रात काम कर रहे जल जीवन मिशन के अधिकारी दो महीने बाद पानी सप्लाई का ट्रायल रन करने की तैयारी में हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिसम्बर माह से पहले हर घर नल योजना के तहत बुंदेलखंड के लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलने लगेगा।

Tags: bundelkhand newsHar Ghar Nal YojanaJhansi newsup news
Previous Post

‘जोधा अकबर’ के एक्टर की इस बीमारी से बिगड़ी तबीयत, काटना पड़ा पैर

Next Post

वीडियो शेयर कर अर्जुन ने कही दिल की बात, लिखा- अब इंतजार नहीं कर सकता

Writer D

Writer D

Related Posts

Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Next Post
Malaika Arora

वीडियो शेयर कर अर्जुन ने कही दिल की बात, लिखा- अब इंतजार नहीं कर सकता

यह भी पढ़ें

penis

विचित्र मंदिर जहां चढ़ाये जाते हैं लकड़ी के लिंग, जानें इस का कारण

06/10/2021
Rayan

‘प्रिय भारतीय सेना, मेरे प्यारे वायनाड में…’, आर्मी के कार्यों को देख भावुक हुआ तीन साल का रेयान

04/08/2024
Venkaiah Naidu

रामलला के दर्शन करने स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति

07/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version