• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थ्रेडिंग के बाद होती है जलन, ये नुस्खे दिलाएंगे राहत

Writer D by Writer D
07/03/2025
in फैशन/शैली
0
Threading

Threading

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिलाओं के रूप संवारने का सबसे बेसिक हिस्सा माना जाता हैं थ्रेडिंग (Threading) जिसमें महिलाएं पार्लर में जाकर आइब्रो के शेप को खूबसूरत बनाने की कोशिश करती हैं। कुछ महिलाएं हर महीने इसे शेप देती हैं, इससे उनकी खूबसूरती बढ़ जाती है। फेस के अनुसार आईब्रो बनवायी जाएं तो आपके चेहरे को अलग लुक मिलता है। लेकिन थ्रेडिंग (Threading) करवाने के बाद कई बार त्वचा पर जलन और दाने हो जाते हैं जो समस्या का कारण बनते हैं।

इस कारण से कई महिलाएं आइब्रो को शेप देने से बचती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिन्हें आजमाते ही आपको थ्रेडिंग (Threading) के बाद होने वाली जलन की समस्या से निजात पाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

गुलाब जल

गुलाब जल लगाने के फायदे तो आपने जरूर सुने होगे। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप थ्रेडिंग के बाद गुलाब जल लगाएंगी तो इससे आपके त्वचा का लालपन दूर हो जाएगा। यही नहीं गुलाब जल से दाने भी ठीक हो जाते हैं। थ्रेडिंग के तुरंत बाद ही आप गुलाब जल को अपनी त्वचा पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा खिली-खिली रहेगी और थ्रेडिंग से होने वाला लालपन भी दूर हो जाएगा


एलोवेरा

एलोवेरा का उपयोग करने से त्वचा में ठंडाहट मिलती है। साथ ही यह त्वचा पर होने वाली जलन को भी तेजी से कम करता है। इसका उपयोग करने के लिए एलोवेरा की एक पत्ती को काट कर एक साफ कप में जेल निकाल लें, फिर इसे मैश करें और जिस जगह पर जलन या खुजली हो रही हो वहां पर लगाएं। त्वचा को राहत देने के लिए थ्रेडिंग के बाद ही एलोवेरा लगाएं।

कच्चा दूध

जैसे दूध के इस्तेमाल से आपके चेहरे का रूखापन दूर हो जाता है। ऐसे ही थ्रेडिंग के बाद भी आपकी त्वचा रूखी हो जाती है ऐसे में आपको कच्चे दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। आप कच्चे दूध को रूई की मदद से अपनी आईब्रो के आस-पास लगा लें। कच्चे दूध को लगाने से पल भर में आपकी त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा ।

टी बैग

थ्रेडिंग के दौरान होने वाली जलन और खुजली को दूर करने के लिए टी-बैग का उपयोग करना सबसे बेहतर उपचार है। इसका प्रयोग करने के लिए टी-बैग को कुछ समय के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें। फिर इसका इस्तेमाल त्वचा पर लगाने के लिए करें। चाय में थियोब्रोमाइन और टैनिक एसिड की मात्रा पाई जाती है। जो दर्द से राहत देने और क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने में मदद करती है। त्वचा पर होने वाले दाग धब्बों को दूर करने के लिये भी इसका उपयोग किया जाता है।

चंदन

चंदन भी त्वचा को कई फायदे पहुंचाता है। आप थ्रेडिंग के बाद चंदन का लेप लगा सकती हैं, इससे थ्रेडिंग से होने वाली जलन और दर्द कम हो जाता है। आप चंदन में पानी मिलाकर इसका लेप बना लें फिर इसे अपनी त्वचा पर लगा लें। करीब 15 मिनट तक चंदन के लेप को अपने चेहरे पर लगा कर रखें , फिर इसे साफ पानी से धो लें। मुंह धोने के बाद आपकी जलन और दर्द तो कम होगा ही होगी बल्कि आपकी त्वचा भी निखर जाएगी।

खीरा

त्वचा पर होने वाली जलन को दूर करने के लिए त्वचा पर इसका उपयोग करना बेहतर उपचार है। इसलिए थ्रेडिंग करवाने के बाद जलन वाली जगह पर खीरे का उपयोग जरूर करें। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे जलन वाली जगह पर जल्द ही राहत मिलेगी। अगर थ्रेडिंग के बाद आपकी त्वचा पर जलन या दाने होने लगें तो आप इस स्थिति में खीरा लगा सकती हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

थ्रेडिंग के बाद कट और खुजली वाली त्वचा के उपचार के लिए एप्पल साइडर विनेगर बेहतर उपचार है। इसमें अम्लीय और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाले दानें जलन को दूर करने में मदद करते हैं।

बर्फ

अगर आप थ्रेडिंग से आईब्रो बनवा रही हैं तो उससे पहले बर्फ अप्लाई करें। दरअसल, इससे कूलिंग इफेक्ट मिलता है, जिसकी वजह से दर्द नहीं होता। यही नहीं बर्फ अप्लाई करने से त्वचा सुन्न हो जाती है, ऐसे में जब थ्रेडिंग करते हैं तो दर्द का पता नहीं चलता है। इसके अलावा बाल भी सॉफ्ट हो जाते हैं, जिसकी वजह से ये आसानी से निकल आते हैं। अगर आपके बाल घने हैं और आप दर्द से बचना चाहती हैं तो बर्फ जरूर अप्लाई करें।

Tags: beauty hacksBeauty tipshow to avoid irritation after threadingSkin CareThreadingtips for threading
Previous Post

सूर्यास्त के बाद न दे किसी को ये चीजें, होगा बड़ा नुकसान

Next Post

स्किन की कई समस्याओं को दूर करेगी सौंफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Next Post
Fennel

स्किन की कई समस्याओं को दूर करेगी सौंफ

यह भी पढ़ें

Kharmas

आज से शुरू हो रहा है खरमास, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

14/03/2021
Sutak Kaal

इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि पर पड़ेगा प्रभाव

23/09/2021
स्लम एरिया में आग

कोलकाता: निवेदिता पल्ली स्लम एरिया में लगी भीषण आग, कई घर जलकर हुए खाक

14/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version