• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, महिला की मौत, 50 यात्री घायल

Writer D by Writer D
04/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
kannauj accident

kannauj accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पानीपत से बिहार जा रही स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 50 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 13 लोगों को ज्यादा चोट लगी है। घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। कुछ घायलों का मौके पर ही एंबुलेंस में उपचार किया गया।

नई दिल्ली के थाना दरबारी कालोनी के बस चालक सुरेंद्र सिंह (34) हरियाणा के पानीपत से स्लीपर बस लेकर बिहार जा रहे थे। बस में बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत पांच जिलों के 150 श्रमिक सवार थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के निकवा टोला प्लाजा के पास रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बस डिवाइडर से टकराकर बिजली के पोल तोड़ती हुई सौ मीटर दूर जाकर पलट गई।

इससे बस में चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल, एनसीसी (नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी) गश्ती दल और यूपीडा, साकार ग्लोवल की टीमें मौके पर पहुंची। शीशे तोड़कर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकला गया। चालक समेत 14 लोगों को ज्यादा चोट लगी थी

मिताली की नाबाद पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को दी पटखनी

सभी को सीएचसी भेजा गया। तीन लोगों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया, वहां समस्तीपुर जिले  के मुड़ियारी गांव की रहने वाली सरिता (28) पत्नी केशव पासवान की मौत हो गई। स्लीपर बस को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा करा दिया गया।

दरभंगा बिहार निवासी अर्जुन मुखिया (35), दरभंगा थाना कनौली बगाह निवासी जयनारायण पासवान (40), अंबेडकर नगर थाना हसनपुर पलिया नूरपुर निवासी रोहित सिंह (27),  रियासीन जंबू निवासी ओमप्रकाश (37), समस्तीपुर मुडयारी निवासी विजय (35), श्यामू (13) पुत्र विजय, सौम्या (26) पत्नी अरुण, मुजफ्फरपुर निवासी विपलेश चंद्र (28), विनोद (28), रुसरा निवासी बिशुनू पासवान (23), राजेंद्र पासवान (42) को ज्यादा चोट लगी है। ओमप्रकाश और सुरेंद्र को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है।

समस्तीपुर हंसनापुर निवासी शंकर, गौतम पासवान ने बताया कि भूसेे की तरह बस भरी थी। बीच गैलरी में भी सवारियां बैठी थीं। करीब 150 लोग थे। चालक ने आगरा में बस रोककर शराब पी। वह नशे में था, इसलिए हादसा हो गया। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने कुछ सवारियों को लखनऊ तक जाने वाली बस से भेज दिया। करीब सौ लोग शाम तक बस का इंतजार करते रहे। इस दौरान यात्री भूख और प्यास से एक्सप्रेसवे पर परेशान रहे। तालग्राम के युवा समाजसेवी उवैस खान ने लोगों को पानी के पाउच, बोतल और बिस्कुट दिया।

Tags: #UP Crimecrime newskannauj crimeKannauj Hindi Samacharkannauj newsKannauj News in Hindikanpurkanpur newsLatest Kannauj News in Hindiup news
Previous Post

इस राज्य में गुलजार होंगे मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल और जिम, इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

विमान दुर्घटना में अबतक 45 की मौत, राहत और बचाव अभियान पूरा

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
Philippines plane crash

विमान दुर्घटना में अबतक 45 की मौत, राहत और बचाव अभियान पूरा

यह भी पढ़ें

Foreign Exchange Reserve

विदेशी मुद्रा भंडार घटकर पहुंचा 616.9 अरब डॉलर पर

29/08/2021

जीत के बाद योगी ने पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों से की मुलाकात

12/03/2022
dead body

इलाज कराने आए युवक का शव गेस्ट हाउस में मिला, जांच में जुटी पुलिस

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version