• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जा रही बस पलटी, 28 लोग घायल

Writer D by Writer D
28/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
bus overturned
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के बाईपास स्थित टाटिया नगर चौराहे के पास बुधवार की भोर में टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट (Bus Overturned) गई। 28 यात्री घायल हुये हैं, जिसमें से 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है। चार को लखनऊ ट्रामा सेंटर पर किया गया है। हादसे में घायल सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के पुणे के प्रांत बताये जा रहे हैं।

घटना गोसाईगंज थानाक्षेत्र के बाईपास स्थित टाटिया नगर चौराहे की है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र प्रांत के पुणे निवासी सैकड़ों श्रदालु मंगलवार को गंगाताप्ती एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने आठ टूरिस्ट बसों को रिजर्व अयोध्या दर्शन पर जाने के लिये रिजर्व किया। एक साथ सभी टूरिस्ट बसें श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या दर्शन के लिये जा रही थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक श्रद्धालुओं को ले जा रही बसों के बेड़े में भोलेनाथ टूरिस्ट कोच की बस भी शामिल थी। जो आज भोर में लगभग तीन बजे के आसपास गोसाईगंज थानाक्षेत्र के टाटियानगर बाईपास चौराहे पर पहुंची। यहां एकाएक बस राजमार्ग पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट (Bus Overturned)  गई। जिससे बस में सवार 28 श्रद्धालु घायल हुये। हादसे में घायल 14 श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चार श्रद्धालुओं की हालत नाजुक देख हायर सेंटर ट्रामा लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए रेफर कर दिया गया है। बस में कुल 48 श्रद्धालु सवार बताये जा रहे हैं।

इन घायलों का चल रहा इलाज

पांडुरेग गोविंद भाई, महादेव मल्लपया माशाले, सुरेश शिंदे, शकुंतला, सुनील गोपाल, सुलोचना, सोवा, लाला साहेब, विश्वास, दत्तात्रेय, सुनील, दतोवा काशीनाथ लांडगे इन सबको गंभीर चोटें आई जिनको जिला अस्पताल इलाज के लिये लाया गया। इनमें से चार को वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इनमें दत्तात्रेय, सुनील, दतोवा काशीनाथ लांडगे लखनऊ रेफर किया गया है।

इन घायलों का हुआ प्रथम उपचार

मधुकर, हेमलता डोगरी, शांता, दिलीप, सुनील, दत्ता जोरी, महेश्वरी, सुशीला नागेद, रेशमा लंराडे, आरूष सुरेश, सविता, शोभा, दीपक व गजानंद को प्रथम उपचार के बाद छोड़ा दिया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर छात्रा से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

गोसाईगंज कोतवाल राघवेंद्र सरोज ने बताया कि हादसा डिवाइडर पर बस चढ़ने की वजह से हुआ है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Tags: accident newsprayagraj-ayodhya highwaysultanpur news
Previous Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर छात्रा से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Next Post

13 महीने बाद जेल से रिहा हुए पूर्व गृहमंत्री, एनसीपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
Next Post
Anil Deshmukh

13 महीने बाद जेल से रिहा हुए पूर्व गृहमंत्री, एनसीपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

यह भी पढ़ें

अब पूर्वी लद्दाख के देमचॉक में दिखा चीनी टेंट, राहुल गांधी बोले- ‘मोदी को नहीं पता चीन से कैसे निपटा जाये’

अब पूर्वी लद्दाख के देमचॉक में दिखा चीनी टेंट, राहुल गांधी बोले- ‘मोदी को नहीं पता चीन से कैसे निपटा जाये’

26/07/2021
benefits of alsi ke laddoo

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं अलसी के लड्डू

02/12/2021
Pitru Paksha 2020

भगवान राम से जुड़ा है कौए और पितृ पक्ष का कनेक्शन

24/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version