• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान राम से जुड़ा है कौए और पितृ पक्ष का कनेक्शन

Writer D by Writer D
24/09/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Pitru Paksha 2020

पितृ पक्ष

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पितृ पक्ष (Pitru Paksha) जारी है। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि श्राद्ध के ये दिन पितरों के तर्पण के लिए होते हैं। पितृ पक्ष (Pitru Paksha) के दौरान कौए का भी बहुत महत्व है। इसी वजह से श्राद्ध का एक अंश कौए को भी दिया जाता है। पुराणों में कौए को लेकर खास बात लिखी है। मान्यता है कि कौआ पितरों का आश्रय स्थल माना जाता है। श्राद्ध में अगर कौआ आकर श्राद्ध के निकले अंश को ग्रहण कर लें पितरों की कृपा आप पर हो गई। जानिए पितृ पक्ष में कौए को लेकर कौन सी बातें प्रचलित हैं…

पितरों का आश्रय स्थल

श्राद्ध पक्ष में कौए का बहुत महत्व होता है। श्राद्ध पक्ष में कौए का अंश निकाला जाता है। अगर कौआ उस अंश को खा लेता है तो माना जाता है कि पितरों ने इसे ग्रहण कर लिया है। कौआ यम का दूत होता है।

पितृ पक्ष (Pitru Paksha) में कौआ का दिखना शुभ

पितृ पक्ष (Pitru Paksha) में कौआ का विशेष महत्व होता है। इन दिनों कौआ का दर्शन शुभ माना जाता है। इन दिनों में कौए और पीपल को पितृ का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से कौए और पीपल को खाना खिलाकर ऐसा माना जाता है कि पितृ तृप्त हो गए।

कौए का समुद्र मंथन से है संबंध

धर्म ग्रंथों के अनुसार कौए का संबंध समुद्र मंथन से भी है। जब देवताओं और राक्षसों को समुद्र मंथन से अमृत मिला था तब कौए ने अमृत को चख लिया था। इसी कारण कौए की कभी स्वाभाविक मौत नहीं होती। इसकी मृत्यु आकस्मिक ही होती है।

भगवान राम से जुड़ा है कौए का कनेक्शन

शास्त्रों में ये बात लिखी हुई है कि कौए का रूप देवराज इंद्र के पुत्र जयंत ने त्रेतायुग में लिया था। इसी युग में जब भगवान राम ने अवतार लिया तो जयंत ने कौए का रूप धारण किया और सीता जी के पैरों में चोंच मार दी थी।

तब प्रभु श्रीराम ने जयंत की आंख फोड़ दी थी। जयंत ने अपने किए की माफी मांगी। तब भगवान राम ने वरदान दिया कि पितरों को अर्पित किए जाने वाले भोजन में तुम्हें हिस्सा दिया जाएगा। तभी से पितृ पक्ष में कौए का बहुत महत्व माना जाता है।

Tags: pitrapaksha date 2024pitru pakshaPitru Paksha 2024pitru paksha 2024 start date
Previous Post

Pitru Paksha: पितरों को श्राद्ध में लगाएं खीर का भोग, मिलेगी उनकी आत्मा को तृप्ति

Next Post

इस दिन है करवा चौथ, नोट कर लें पूजन सामग्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Karwa Chauth

इस दिन है करवा चौथ, नोट कर लें पूजन सामग्री

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Mohammad Zubair

मोहम्मद जुबैर को बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

02/07/2022
Cyber Fraud

जालसाजों ने दंपत्ति के खाते से उड़ाए 96 हजार रुपए, बैंककर्मी बनकर हासिल की थी जानकारी

06/03/2021
तीन तलाक

औरैया : तीन तलाक देने वाले पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

27/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version