• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस पर घर ले आएं ये चीजें

Writer D by Writer D
17/10/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dhanteras

Dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस (Dhanteras) का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की भी विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा करने से घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। धनतेरस (Dhanteras) के दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा भी है। इस विशेष पर्व पर खरीदी गईं चीजें ज्यादा लाभकारी होती हैं। हिंदु परंपरा के अनुसार इस दिन सोना-चांदी, नए बर्तन और गाड़ी आदि खरीदना शुभ माना जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनकी खरीदी से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और आय बढ़ेगी।

पीतल के बर्तन

धनतेरस (Dhanteras) के दिन पीतल या चांदी खरीदना बहुत अच्छा माना जाता है। पीतल भगवान धन्वंतरी की धातु है, जिसे खरीदने पर उनकी विशेष कृपा आप पर बनी रहती है। हिंदु शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वंतरी प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत का कलश था जो पीतल का था।

लक्ष्‍मी के पद्च‍िह्न

धनतेरस (Dhanteras)  के दिन मां लक्ष्‍मी के पद्च‍िह्न जरूर खरीद लाएं। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के पदचिह्न लगाने से माता लक्ष्‍मी अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं क्‍योंक‍ि यह उन्‍हें घर में आमंत्रित करने का न‍िमंत्रण होता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि मां लक्ष्मी के पद्च‍िह्न की आरती जरूर कर लें। इसके साथ ही मां से घर में वास करने की प्रार्थना करें।

धनिया का बीज

बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि धनतेरस (Dhanteras)  के शुभ दिन पर धनिया के बीज खरीदने की परंपरा भी है। इसे धन का प्रतीक माना जाता है। लक्ष्मी पूजा के समय इन बीजों को उन्हें अर्पित करें और पूजा करने के बाद इनमें से कुछ बीजों को मिट्टी के बर्तन में या अपने घर के पीछे वाले हिस्से में बो दें और बाकी को अपनी तिजोरी में रख दें।

दीया

हिंदू धर्म में दिवाली और धनतेरस के दिन दीए जलाए जाते हैं। धनतेरस के दिन दीये खरीदने का खास महत्व है। मान्यता है कि प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक दीपक खरीदने से जीवन में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

व्यवसाय से संबंधित सामान

धनतेरस (Dhanteras) के दिन आप अपने व्यवसाय से संबंधित कोई सामान खरीद सकते हैं जैसे- राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश और स्टूडेंट कॉपी-किताब खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन इन सामानों की पूजा भी करनी चाहिए। व्यवसायियों को धनतेरस के दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट बना कर रखना चाहिए। इस रजिस्टर को अपने घर के पश्चिम दिशा में रखें।

सोने-चांदी के सिक्के

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाले सिक्के खरीदना अत्यंत लाभकारी होते हैं। पूजा के दौरान सिक्कों की पूजा करके उसे अपने घर की तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

झाड़ू

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। कहते हैं इस दिन खरीदे झाड़ू से सबसे पहले अनाज भंडार में झाड़ू लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन का संकट नहीं आएगा।

सोलह श्रृंगार का सामान

इस दिन विवाहित महिला को ‘सोलह श्रृंगार’ का एक सेट या सिंदूर के साथ एक लाल साड़ी उपहार में देना शुभ माना जाता है। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर कोई विवाहित महिला नहीं है, तो किसी अविवाहित लड़की को ये चीजें उपहार में दे सकते हैं और उसका आशीर्वाद ले सकते हैं।

बताशा

बताशा खरीदना भी अत्‍यंत लाभदायी रहता है। मान्‍यता है क‍ि यह माता लक्ष्‍मी का प्रिय भोग है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि रंगीन बताशा न लें बल्कि सफेद बताशा ही खरीदें। इसके बाद इसे माता लक्ष्‍मी को अर्पित कर दें। इसके साथ ही माता से प्रार्थना करें क‍ि उनकी कृपा जीवन भर बनी रहे।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindiDhanteras 2025diwali 2025maa laxmi
Previous Post

शुक्रवार को जपे ये 18 नाम होगी धन प्राप्ति

Next Post

दिवाली पूजन में मां लक्ष्मी को अर्पित ये चीजें, होगी धन की बरसात

Writer D

Writer D

Related Posts

Satish Mahana
Main Slider

‘क्या मैं अध्यक्ष की कुर्सी के योग्य हूं?’ हंगामे पर छलका सतीश महाना का दर्द

05/08/2026
Shivpal Yadav
Main Slider

BJP-RSS आतंकियों को देती है ट्रेनिंग, शिवपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

05/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

कल जो सदन में हुआ, उससे मैं दुखी और निराश हूं: सतीश महाना

05/08/2026
Devendra Mahto broke his water fast.
Main Slider

रांची आंदोलन में बड़ा मोड़! वांगचुक की बात मान गए देवेंद्र, तोड़ा Water Fast

05/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
Next Post
diwali puja

दिवाली पूजन में मां लक्ष्मी को अर्पित ये चीजें, होगी धन की बरसात

यह भी पढ़ें

हक्कानी नेटवर्क ने डिप्टी पीएम मुल्ला बरदार को किया कैद, अखुंदजादा का किया कत्ल

21/09/2021
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ का पहला चरण आठ से 11 अप्रैल तक, शिकायताें के लिए लगेंगे समाधान पेटी

05/04/2025

प्रियंका ने जारी किया महिला मेनिफेस्टो, सरकारी नौकरियों में 40% आरक्षण का वादा

08/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version