• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

By-Election: दांव पर है आजम खान की प्रतिष्ठा, भाजपा गठबंधन की भी परीक्षा

Writer D by Writer D
10/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
By-Election

azam khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव (By-Election) में सपा नेता आजम खां (Azam Khan) के साथ-साथ भाजपा गठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर है। उपचुनाव (By-Election) में भले ही अपना दल (एस) का प्रत्याशी मैदान में है, लेकिन उसको भाजपा का समर्थन तो है ही। निकाय चुनाव की वजह से इस उपचुनाव का शोर कुछ कम रहा हो लेकिन इसके परिणाम का असर 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।

अल्पसंख्यक बहुल स्वार विधानसभा सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने जीत हासिल की थी। मुरादाबाद की कोर्ट से दो साल की सजा मिलने के बाद 15 फरवरी 2023 को उनकी विधायकी रद्द कर दी गई थी। इसके बाद इस सीट पर कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के साथ उपचुनाव (By-Election) कराए जाने का एलान चुनाव आयोग ने किया।

कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में भाग लेने से इन्कार कर दिया। भाजपा ने यह सीट अपना दल (एस) के लिए छोड़ दी। अपना दल (एस) ने स्वार के पूर्व पालिकाध्यक्ष शफीक अहमद अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। सपा ने आखिरी वक्त पर अपने पत्ते खोले और नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने के लगभग आधा घंटा पहले अनुराधा चौहान को प्रत्याशी घोषित कर सबको चौका दिया।

अपना दल (एस) से मुस्लिम प्रत्याशी और सपा से हिंदू उम्मीदवार के मैदान में आने से इस सीट के सियासी समीकरण बदल गए। भाजपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने उपचुनाव में प्रचार करने से दूरी बनाए रखी।

By-Election: स्वार सीट पर सपा का बड़ा आरोप, वोट डालने से रोक रही है पुलिस

सपा प्रत्याशी की ओर से चुनाव प्रचार की कमान आजम खां संभाले रहे तो अपना (एस) के प्रत्याशी की ओर से प्रदेश से सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर। राजनीतिक के जानकारों का कहना है कि इस सीट का चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो, लेकिन इसका असर 2024 के लोकसभा चुनाव पर दिखाई देगा। क्योंकि इससे यह तस्वीर साफ हो जाएगी की अल्पसंख्यक मतदाता किसके साथ है।

Tags: azam khanRampur Newsswar by-electionUP by-electionup news
Previous Post

जल्द शुरू होने जा रही भारत की पहली AI University , ऐसे होगी यहां पर पढ़ाई

Next Post

सपा विधायक की दबंगई, BJP प्रत्याशी के पति को जमकर लात-घूंसों से पीटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

अराजकता से बाज आए कांग्रेस, वरना जो बचा है वह भी गंवा देगी : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Rakesh Pratap Singh

सपा विधायक की दबंगई, BJP प्रत्याशी के पति को जमकर लात-घूंसों से पीटा

यह भी पढ़ें

Durga Ashtami

इस दिन मनाई जाएगी भाद्रपद मासिक दुर्गाष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त

21/09/2023
arrested

पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे तीन शातिर वाहन चोर, चोरी की बाइकें बरामद

24/09/2021
arrested

25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version