• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चाणक्य की इन 4 बातों को समझकर आप भी जान सकते हैं किसी भी व्यक्ति का व्यवहार

Writer D by Writer D
25/01/2021
in Main Slider, धर्म
0
chanakya niti

chanakya niti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कहते हैं एक सही व्यक्ति की पररख विपात्ति में हो जाती है। लेकिन इंसान को परखने के लिए उसके चरित्र से जुडी कुछ एहम बातें भी होती हैं जिन्हे समझ कर भी इंसान कैसा है ये जाना जा सकता है।

किसी भी व्यक्ति को परखने के लिए आचार्य चाणक्य ने एक नीति बताई है। यदि इस नीति में बताई गई बातों के आधार पर किसी भी व्यक्ति को परखेंगे तो व्यक्ति के संबंध में सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आचार्य ने चाणक्य नीति के पांचवें अध्याय के दूसरे श्लोक में बताया है कि हम किसी को कैसे परख सकते हैं।

श्लोक

यथा चतुर्भि: कनकं परीक्ष्यते निघर्षणं छेदनतापताडनै:।

तथा चतुर्भि: पुरुषं परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।

अर्थ – इस श्लोक में चाणक्य कहते हैं सोने को परखने के लिए चार काम किए जाते हैं। ये चार काम हैं- सोने को रगड़ा जाता है, काट कर देखा जाता है, आग में तपाकर परखा जाता है, सोने को पीट कर परख की जाती है। ये चार काम करने के बाद ही शुद्ध सोने की परख होती है। अगर सोने में मिलावट होगी तो इन चार कामों से वह सामने आ जाती है। इसी प्रकार किसी व्यक्ति के परखने के लिए भी हमें 4 बातें ध्यान रखना चाहिए, ये चार बातें कौन-कौन सी हैं जानिए…

त्याग की भावना देखनी चाहिए

किसी व्यक्ति भी को परखने के लिए सबसे पहले उसकी त्याग क्षमता देखनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति दूसरों के सुख के लिए खुद के सुख का त्याग कर सकता है तो वह बहुत अच्छा इंसान होता है। जिन लोगों में त्याग की भावना नहीं होती है, वे कभी भी अच्छे इंसान नहीं बन पाते हैं। त्याग की भावना के बिना व्यक्ति किसी का भला नहीं कर पाता है।

चरित्र देखना चाहिए

व्यक्ति को परखने की प्रक्रिया में दूसरी बात है चरित्र देखना चाहिए। जिन लोगों का चरित्र बेदाग है यानी जो लोग बुराइयों से दूर हैं और दूसरों के प्रति गलत भावनाएं नहीं रखते हैं, वे श्रेष्ठ होते हैं। यदि किसी व्यक्ति का चरित्र दूषित है और विचार पवित्र नहीं हैं तो उनसे दूर रहना चाहिए।

गुण देखना चाहिए

परखने की प्रक्रिया में तीसरी बात है व्यक्ति के गुण देखना चाहिए। सामान्यत: सभी लोगों में कुछ गुण और कुछ अवगुण होते हैं, लेकिन जिन लोगों में अवगुण अधिक होते हैं, उनसे दूर रहना चाहिए। अवगुण यानी अधिक क्रोध करना, बात-बात पर झूठ बोलना, दूसरों का अपमान करना, अहंकार आदि। जिन लोगों में ऐसे अवगुण होते हैं, वे श्रेष्ठ इंसान नहीं माने जाते।

कर्म देखना चाहिए

अंतिम बात यह है कि  । गलत काम करने वाला इंसान अपने आसपास रहने वाले लोगों पर भी बुरा असर डालता है। साथ ही, ऐसे लोगों की मित्रता के कारण हम भी फंस सकते हैं।

Tags: acharya chanakyachanakya ke anmol baateinchanakya motivational quotesChanakya neeti in hindi
Previous Post

किडनैपर्स नहीं अब तो हैकर्स भी मांगते हैं फिरौती, 10 करोड़ के लिए ऐसे दी धमकी

Next Post

इस एक ‘शब्द’ के इस्तेमाल से समय के साथ गहरा होगा आपका प्यार

Writer D

Writer D

Related Posts

Peanut Burfi
Main Slider

इस राखी पर अपने हाथ से बनी मिठाई से करें भाई का मुंह मीठा, देखें ये रेसिपी

21/08/2026
Makeup
Main Slider

40+ उम्र में महिलाएं आजमाए ये टिप्स, पार्टी में छा जाएंगी

21/08/2026
Yogi government intensifies relief and rescue operations in flood-affected districts.
Main Slider

योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय

20/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

कुंभ 2027: इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

20/08/2026
UP to give new momentum to ties with Japan.
Main Slider

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा उत्तर प्रदेश, अब लखनऊ में साझेदारी का लिखा जाएगा महा अध्याय

20/08/2026
Next Post
breaking hearts

इस एक ‘शब्द’ के इस्तेमाल से समय के साथ गहरा होगा आपका प्यार

यह भी पढ़ें

Communicable Diseases

पहली अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का होगा आगाज

31/03/2024
Firing

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

13/05/2022
Nirjala Ekadashi

कब है मोक्षदा एकादशी, जानें पारण का समय

10/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version