• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंत्री जिलों के दौरे पर जाकर प्रदेश के उन्नयन की कहानी बताएं : योगी

Writer D by Writer D
14/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2023) के सफल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक कर बेहतर टीमवर्क के लिए प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि GIS-2023 अभूतपूर्व रहा। इससे उप्र को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सभी विभाग आए निवेश प्रस्तावों की समीक्षा करें और उसे धरातल पर उतारें। मंत्री जिलों का दौरा कर उद्यमियों और युवाओं को उप्र के आर्थिक उन्नय की कहानी बताएं।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विगत एक सप्ताह की अवधि में उत्तर प्रदेश ने GIS-23 और जी-20 के कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी की है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 देशों से अतिथियों का आगमन हुआ तो जी-20 में हमारे मित्र राष्ट्रों सहित 36 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता हो रही है। दोनों कार्यक्रम के आयोजन में हमारे मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी भूमिका रही। एक बेहतर टीमवर्क के साथ सभी ने काम किया। स्थानीय जनता ने सकारात्मक भाव के साथ सहयोग किया। यह दोनों कार्यक्रम अनुशासन और सुशासन के प्रतिबिंब बने हैं। इन सफल आयोजनों ने पूरी दुनिया में एक नए उत्तर प्रदेश को पहचान दी है। इसके लिए पूरा प्रदेश बधाई का पात्र है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि राष्ट्रपति की प्रेरणा से प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आशातीत सफलता प्राप्त करने वाला रहा। 10 हजार निवेशक एक साथ एक परिसर में उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उपस्थित हुए। 33 लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के औद्योगिक निवेश वाली यह इन्वेस्टर्स समिट ने देश में एक रिकॉर्ड बनाया है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल जैसे विकास में पिछड़े क्षेत्रों में रिकॉर्ड औद्योगिक निवेश आया है। समिट की यह सफलता उप्र को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाली होगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि विधानमंडल के बजट सत्र से पूर्व सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों में भ्रमण करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ उद्यमियों, व्यापारी वर्ग, युवाओं से भेंट करें और प्रदेश के आर्थिक उत्थान से परिचय कराएं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के बारे में जानकारी दें। जनता को बताया जाए कि यह समिट किस प्रकार प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने वाला है। युवाओं के लिए सृजित हो रहे नौकरी-रोजगार के मौके के बारे में उन्हें जानकारी दें।

सभी मंत्री अपने संबंधित विभागों को प्राप्त औद्योगिक निवेश प्रस्तावों की तत्काल समीक्षा करें। हमें अगले छह माह की अवधि में एक बड़ी संख्या में निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारते हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करना है। औद्योगिक विकास विभाग, इन्वेस्ट यूपी से आवश्यकतानुसार सहयोग लें।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन से पूर्व सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ शिक्षाविदों द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में भ्रमण कर प्रदेश के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों से युवाओं का परिचय कराया गया। उनके तीन दिवसीय भ्रमण की रिपोर्ट तैयार करते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों की तैयारी की जानी चाहिए। कैबिनेट की बैठकें जनहित की नीतियों का सबसे महत्वपूर्ण और औपचारिक माध्यम हैं। आने वाले दिनों में कैबिनेट की बैठकें राजधानी लखनऊ के अलावा अन्य महत्वपूर्ण नगरों में भी आयोजित की जाएंगी।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

सुकन्या समृद्धि योजना का बढ़ा क्रेज, महज दो दिन में खुले 11 लाख अकाउंट

Next Post

सीएम योगी का बड़ा निर्देश, नकल की तो लगेगा NSA

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी का बड़ा निर्देश, नकल की तो लगेगा NSA

यह भी पढ़ें

mole

इस जगह तिल का होना शुभ संकेत, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

15/12/2025
Hair

मॉनसून में बालों का रखें खास ख्याल, ऐसे करें इनकी सुरक्षा

16/09/2024
DGP Rashmi Shukla

हटाई गईं DGP रश्मि शुक्ला, विपक्षी दलों की शिकायत पर EC का एक्शन

04/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version