• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली से चल रहा था साइबर फ्रॉड का कॉल सेंटर, बैंक खातों से तीन करोड़ कर चुके हैं पार

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंश्योरेंस का प्रीमियम जमा करने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले पूरे गैंग का क्राइम ब्रांच ने सोमवार को खुलासा किया है। गैंग चंदौसी व दिल्ली में कॉल सेंटर चलाकर लोगों से फ्रॉड कर रहा था। अब तक गैंग द्वारा करीब तीन करोड़ की साइबर ठगी की जा चुकी है। क्राइम ब्रांच ने तीन अभियुक़्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से काफी संख्या में लोगों का डाटा व ठगी करने में प्रयोग किए गए 19 मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद हुआ है।

ऐसे हुआ खुलासा

थाना कल्याणपुर में रहने वाले शत्रुघ्न महतो जो वाटर सप्लाई और कैटरिंग का काम करते हैं। इन्होंने 2019 में एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस से पॉलिसी ली थी। बीते 14 सितम्बर को उनके पास इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने के लिये कॉल सेंटर से फोन आया। फोन करने वाले ने प्रीमियम जमा करने पर 10 प्रतिशत छूट दिलाने का झांसा दिया। इस पर उन्होंने किस्त का 47,950 रुपये ऑनलाइन जमा कर दिया। जब इन्होंने रशीद मांगी तो फोन करने वाला टरकाने लगा और कुछ और पैसों की मांग की। तब इन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इस पर इन्होंने थाना कल्याणपुर में शिकायत की।

क्राइम ब्रांच के पास आया मामला

क्राइम ब्रांच ने जब जांच शुरु की तब पता चला यह गैंग चंदौसी से संचालित हो रहा है। इस पर टीम ने सबसे पहले चंदौसी संभल निवासी अतुल कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया। अतुल गरीब लोगों को लालच देकर उनके अकाउंट व एटीएम ले लेता है और इसके बदले उन्हें कुछ पैसे भी देता है। अतुल से पूछताछ में बिल्सी धनौली जनपद बंदायू निवासी दर्शन का नाम सामने आया, जो अपने घर से ही कॉल सेंटर चला रहा था। दर्शन ने दिल्ली के रहने वाले रघुवीर जो कि स्वयं एक कॉल सेंटर चलाता है। उसने कुछ पैसे लेकर विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी की पाॅलिसी लेने वालों का डाटा इन्हें उपलब्ध कराया था। टीम ने इन तीनों को हिरासत में ले लिया है। अभी एक अभियुक्त की तलाश में टीम दबिश दे रही है, जिसके खाते में पैसे ट्रान्सफर हुए हैं।

पब्लिसिटी साइड से भी लिया डाटा

गैंग कई पब्लिसिटी वेबसाइट से भी लोगों का डाटा चुराता था। उसकी आईडी व पासवर्ड बनाकर काफी संख्या में लोगों का डाटा जिसमें अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर समेत कई सारी जानकारियां शामिल है। इन साइट के द्वारा लोगों के पास डंप में मैसेज भेजे जाते हैं। यह मैसेज जिनके भी मोबाइल और ईमेल पर आते हैं। उनका डाटा इन साइट के पास उपलब्ध हो जाता है।

यह हुई बरामदगी

अभियुक्तों के पास से 19 मोबाइल, एक लैपटाप, अलग अलग बैंकों के 28 एटीएम कार्ड व करीब एक हजार लोगों का डाटा बरामद हुआ है।

यह था अपराध का तरीका

अभियुक्तों द्वारा कॉल सेंटर से उन लोगों को फोन किया जाता था। जिनका डेटा इनके पास था। फोन करके यह लोगों को प्रीमियम में 10 प्रतिशत की छूट, कम ब्याज पर लोन आदि का झांसा देते थे। जो इनके झांसे में आ जाता वो फंस जाता था। ऐसे करके करीब 1000 से अधिक लोगों को यह अपना शिकार बना चुके हैं।

ये हुए गिरफ्तार

तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमे संभल जनपद का रहने वाला अतुल कुमार, बदायूं निवासी दर्शन श्रीवास्तव और गोरखपुर निवासी रघुवीर कुमार हैं।

Tags: crime enwsCyber crimefake call centerkanpur news
Previous Post

सॉल्वर गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्य गिरफ्तार

Next Post

एक करोड़ की स्मैक के साथ एक मादक तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
arrested

एक करोड़ की स्मैक के साथ एक मादक तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

massive fire in ferry

नैपकिन फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ खाक

14/12/2021
Maha Kumbh

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में नो-व्हीकल जोन प्लान लागू

25/02/2025
Kishtwar Encounter

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 सैनिक जख्मी

10/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version