• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यहां के पुलिस थानों को बाल मित्र बनाने का अभियान शुरू

Writer D by Writer D
21/01/2022
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। राजस्थान को बालश्रम एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा से मुक्त करने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में समन्वय के साथ हम बालमित्र राजस्थान का सपना साकार कर सकते हैं।

यह विचार राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य एवं राजस्थान बालश्रम प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक के दौरान कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा निर्मित प्रचार सामग्री का विमोचन करने के पश्चात मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के फाउंडेशन द्वारा उदयपुर में नवाचार किया गया है जो बेहद उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा ने स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आकर बालश्रमिकों के पुनर्वास पर सहयोग करने का आह्नवान किया।

कापर अलायंस कंपनी में विस्फोट के बाद लगी आग, दो मजदूरों की मौत

इस अवसर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के प्रतिनिधि राजदीप सिंह चुण्डावत ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा उदयपुर जिले में प्रथम चरण में किन्हीं दो पुलिस थानों को जिला प्रशासन की अनुमति के साथ बालमित्र बनाया जाएगा, साथ ही शहर को बालश्रम मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धु्रव कुमार कविया, सदस्यगण, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता मीना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: National newspolice baal mitrarajasthan news
Previous Post

कापर अलायंस कंपनी में विस्फोट के बाद लगी आग, दो मजदूरों की मौत

Next Post

पीड़ित कश्मीरी हिन्दुओं की मांगें पूरी होने तक लड़ते ही रहेंगे ! : सुशील पंडित

Writer D

Writer D

Related Posts

champat rai
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा मंदिर ट्रस्ट

26/06/2026
Arvind Kejriwal
उत्तर प्रदेश

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

26/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बंकिम चंद्र और शाहू जी महाराज राष्ट्रसेवा के प्रेरणास्रोत: केशव मौर्य

26/06/2026
Former CM Koshyari released Prof. Sudhir Singh's book
राजनीति

संविधान हत्या दिवस: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने डीयू के प्रो. सुधीर सिंह की पुस्तक का किया लोकार्पण

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Next Post

पीड़ित कश्मीरी हिन्दुओं की मांगें पूरी होने तक लड़ते ही रहेंगे ! : सुशील पंडित

यह भी पढ़ें

Mahashivratri

साल की पहली मासिक शिवरात्रि आज, मंगलवार को जरूर करें शिव शंकर स्तोत्र का पाठ

09/01/2024
debris of largest rocket

चीन के सबसे बड़े रॉकेट Long March 5B का मलबा हिन्द महासागर में गिरा

09/05/2021

उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ : सीएम योगी

01/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version