• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैप्टन अमरिंदर और अमित शाह की आज होगी मुलाक़ात, किसान आंदोलन पर करेंगे चर्चा

Writer D by Writer D
03/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
captain amrinder singh-amit shah

captain amrinder singh-amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सीएम अमरिंदर सिंह और अमित शाह की मुलाकात सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच होगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल जारी है। दिल्ली बॉर्डर पर किसान पिछले सात दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसान केंद्र सरकार के इन कानूनों को काला कानून बता रहे हैं।

वहीं, सरकार किसानों को समझाने में जुटी है। लंबे घमासान के बाद मंगलवार को सरकार और किसान नेताओं की बातचीत हुई। हालांकि, ये बातचीत बेनतीजा रही और गुरुवार को फिर एक बार सरकार और किसानों की मुलाकात है। ये चौथे चरण की बातचीत होगी। हर किसी की नजर आज होनी वाली इस बातचीत पर होगी।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकास,विश्वास का प्रतीक बनी : राधा मोहन

क्या आज की बैठक में कोई नतीजा निकलता है। क्या सरकार किसानों को समझाने में सफल होगी। क्या होगा किसानों के आंदोलन का। जारी रहेगा या सरकार से किसी प्रकार का आश्वासन मिलने के बाद इसे समाप्त कर दिया जाएगा। इन सभी सवालों के जवाब आज की बैठक से मिलने तय माने जा रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार की बैठक में किसानों से बातचीत के दौरान सरकार ने कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए समिति बनाने का सुझाव रखा, लेकिन किसानों ने इस प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों से कहा कि 4 से 5 नाम अपने संगठन से दें। एक समिति बना देते है जिसमें सरकार के लोग भी होंगे, कृषि एक्सपर्ट भी होंगे, नए कृषि कानून पर चर्चा करेंगे।

किसानों ने सरकार के इस प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया। इससे पहले सरकार की ओर से एमएसपी और एपीएमसी एक्ट पर किसान प्रतिनिधियों के सामने प्रजेंटेशन दिया गया था।

Tags: agricultural legislationFarmers Organizationfarmers problemGovernmentInvitationMEETINGtalksआमंत्रणकिसान संगठनकिसानों की समस्याकृषि कानूनकृषि कानून पर आपत्तियांबातचीतबैठकसरकार
Previous Post

 यूपी डिफेन्स काॅरीडोर में निवेश की व्यापक संभावनायें : योगी

Next Post

शादी के एलान के साथ ही गौहर खान की मल्टीकलर ड्रेस फैंस का जीत रही दिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Gauhar Khan Zaid Darbar Nikah

शादी के एलान के साथ ही गौहर खान की मल्टीकलर ड्रेस फैंस का जीत रही दिल

यह भी पढ़ें

jasprit bumrah wicket

ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, अश्विन ने ग्रीन को भेजा वापस

18/12/2020

पिता CDS बिपिन रावत और मां मधुलिका की अस्थियां लेकर बेटियां हरिद्वार रवाना

11/12/2021
CM Yogi distributed the appointment letter

सरकार 18 और 20 जुलाई को दोबारा आयोजित करेगी नियुक्ति पत्र कार्यक्रम: सीएम योगी

15/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version