• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकियों से लोहा लेते आगरा का लाल शहीद, सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
23/11/2023
in आगरा, उत्तर प्रदेश
0
Shubham Gupta

Shubham Gupta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी जिला शासकीय अधिवक्ता बंसत गुप्ता के कैप्टन पुत्र शुभम गुप्ता (Shubham Gupta) के शहीद होने के बाद शहर में शोक की लहर छा गई। जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। शोक में दीवानी में बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं होगा।

शुभम (Shubham Gupta) के शहीद होने की खबर मिलने के बाद आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे समेत संस्थाओं से जुड़े लोग बसंत गुप्ता के घर ढांढस बंधाने के लिए पहुंच गए।

वहीं कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने लिखा है कि दुख की अपार घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। फेसबुक और एक्स प्लेटफार्म के साथ शहर के व्हाटसएप ग्रुपों पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा।

आज लाया जा सकता है पार्थिव शरीर

कैप्टन शुभम गुप्ता (Shubham Gupta) के शहीद होने की जानकारी बुधवार शाम को सात बजे परिवार के पास आई थी। पहले शाम चार बजे बताया गया था कि शुभम मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। इस पर छोटे भाई ऋषभ परिवार के लोगों के साथ जम्मू के लिए रवाना हो गए थे। वह दिल्ली ही पहुंच पाए थे, तभी पता चला कि वह शहीद हो गए हैं। इस पर वो वापस लौट आए। शुभम के भाई नितिन गुप्ता ने बताया कि शहीद शुभम का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम तक घर लाया जा सकता है। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए जनपद आगरा निवासी सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता (Shubham Gupta) को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ है।

राजौरी मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी समेत तीन जवान शहीद,

बता दें कि जम्मू के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इनमें आगरा के सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल हैं। शुभम वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। शुभम की पहली पोस्टिंग ऊधमपुर में हुई थी।

Tags: agra newscm yogiencounterRajouri encounterShubham Gupta
Previous Post

अचानक समुद्र में घुसा नौसेना का विमान, यात्रियों ने ऐसे बचाई अपनी जान

Next Post

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ी

यह भी पढ़ें

Dhanteras

धनतेरस पर इन चीजों से करें घर को डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

27/10/2024
OLA Electric

OLA Electric की बढ़ी मुश्किलें, 32वें सीनियर अफसर ने भी कंपनी को कहा बाय-बाय

05/07/2022

DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, संजीव सिंघल को मिला प्रभार

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version