• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OLA Electric की बढ़ी मुश्किलें, 32वें सीनियर अफसर ने भी कंपनी को कहा बाय-बाय

Writer D by Writer D
05/07/2022
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
OLA Electric

OLA Electric

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी एक तरफ व्हीकल की मांग में आ रही गिरावट से परेशान है। वहीं, दूसरी तरफ एक और बड़े अधिकरी ने कंपनी को बाय-बाय बोल दिया है। ओला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलकर (OLA EV) की मांग पिछले दो महीनों में बुरी तरह प्रभावित हुई है। ओला इलेक्ट्रिक की व्हीकल रजिस्ट्रेशन संख्या में महीने दर महीने तेज गिरावट देखी गई है। कहा जा रहा है कि ग्राहक आग लगने की कई घटनाओं के चलते ओला स्कूटर खरीदने से डर रहे हैं। इस वजह से कंपनी को तगड़ा झटका लगा है।

चार्जिंग नेटवर्क हेड ने छोड़ी कंपनी

भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के नेतृत्व में संचालित ओला इलेक्ट्रिक के चार्जिंग नेटवर्क प्रमुख यशवंत कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दो साल में ओला इलेक्ट्रिक के 30 से अधिक अधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं। यशवंत कुमार ने ओला इलेक्ट्रिक को एक साल पहले ही ज्वाइन किया था। पिछले दो साल में ओला इलेक्ट्रिक को छोड़ने वाले यशवंत 32वें अधिकारी हैं। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट में उतरने का ऐलान किया है।

50 फीसदी से अधिक की गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) टू व्हीलर की मांग में आई गिरावट के आंकड़ों को देखें, तो अप्रैल से जून के बीच 50 फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल में कंपनी के वाहन की रजिस्ट्रेशन की संख्या 12,703 यूनिट थी, जो मई में गिरकर 9,255 पर आ गई। वहीं, 4 जुलाई को व्हीकल पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जून में इसके इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण में 36 फीसदी की गिरावट आई और ये घटकर 5,883 यूनिट रह गया है।

अजमेर दरगाह के खादिम ने उगला जहर, कहा- जो नूपुर का सिर कलम करेगा उसे दूंगा अपना मकान

टॉप से चौथे नंबर पर पहुंची ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric)

रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट के बाद ओला इलेक्ट्रिक ने मई में टू व्हीलर सेगमेंट में रजिस्ट्रेशन के मामले में अपनी टॉप पोजिशन गंवा दी। जून में ओला इलेक्ट्रिक दो स्थान गिरकर चौथे स्थान पर आ गई। एम्पीयर व्हीकल्स और हीरो इलेक्ट्रिक ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। पिछले कुछ महीनों में ओला के स्कूटरों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

फोर व्हीलर लॉन्च करेगी कंपनी

ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) के रजिस्ट्रेशन नंबर में गिरावट ऐसे समय में आई है, जब उसने अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर को लॉन्च करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। जून में इस स्टार्टअप ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी में ओला फ्यूचर फैक्ट्री में एक ग्राहक कार्यक्रम में अपने भविष्य की इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को पेश किया था। कंपनी इसे 2023 के अंत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Tags: auto NewsOLA ElectricOLA Electric BikeOLA Electric Car
Previous Post

अजमेर दरगाह के खादिम ने उगला जहर, कहा- जो नूपुर का सिर कलम करेगा उसे दूंगा अपना मकान

Next Post

पुलिस स्टेशन में युवक ने की पुलिस अधिकारी की पिटाई, वीडियो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Next Post
beat up

पुलिस स्टेशन में युवक ने की पुलिस अधिकारी की पिटाई, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

attacked

घरेलू झगड़े में पत्नी की मौत,पति गिरफ्तार

28/06/2021
UP Police SI Exam

पुलिस पर हमला, महिला कांस्टेबल जख्मी

10/01/2023
SP MLC Amit Yadav murdered in flat

सपा एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में युवक की हत्या, चार लोग हिरासत में

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version