• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना महामारी के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिये बरती जाय सावधानी : योगी

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिये निरन्तर सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाय।

श्री योगी ने मंगलवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए निरन्तर सावधानी बरती जाय। उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाय। कोरोना एक वैश्विक महामारी है, जिसकी वर्तमान में कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव ही इससे सुरक्षा है। हमें कारगर रणनीति बनाकर उसे प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। आमजन को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम को निरन्तर जारी रखना होगा।

लखनऊ : सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाले दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में सर्विलान्स व्यवस्था को और बेहतर किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग तथा डोर-टू-डोर सर्वे गतिविधियां प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं। जिला स्तर पर इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेण्टर द्वारा दूरभाष के माध्यम से होम आइसोलेशन में गये प्रत्येक व्यक्ति से नियमित रूप से संवाद बनाते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जाए। इस कार्य में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का भी उपयोग किया जाए।

उन्होंने मास्क के अनिवार्य उपयोग के सम्बन्ध में प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश भी दिये।

श्री योगी ने लखनऊ, कानपुर नगर, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर तथा वाराणसी के एल-2 तथा एल-3 कोविड अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाने के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना आज वाराणसी तथा मिर्जापुर का भ्रमण कर चिकित्सा व्यवस्था की मौके पर समीक्षा करेंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पंजाब सरकार ने दी ढील, कल रात इतने बजे से लागू होगा नाइट कर्फ्यू

उन्होंने कहा कि चिकित्सा कर्मियों तथा पुलिस कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी प्रबन्ध किए जाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय, केन्द्र सरकार की ऑनलाइन ओ0पी0डी0 सेवा ई-संजीवनी के माध्यम से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें, इसके लिए इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ग्रस्त व जलमग्न इलाकों में प्रभावित लोगों को राशन किट सहित सभी प्रकार की सहायता समय से उपलब्ध कराई जाए। गौ-आश्रय स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों के लिए यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वच्छता अभियान को और गति प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई को अपनाने से कोविड-19 तथा संचारी रोगों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Tags: 24ghante online.comCorona mortality in Uttar Pradesh decreasedCorona testing increased in Uttar Pradeshcorona virusKovid 19Yogi Adityanathउत्तर प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग बढ़ीउत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजकोरोना वायरसकोवि़ड-19योगी आदित्यनाथ
Previous Post

जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को लगाए इस चीज का भोग

Next Post

कनाडा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.20 लाख के पार, 9 हजार के करीब की मौत

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
Next Post
कोरोना वायरस

कनाडा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.20 लाख के पार, 9 हजार के करीब की मौत

यह भी पढ़ें

pm modi

हम नीति, निर्णय और इरादे से विकास के साथ हैं : पीएम मोदी

03/06/2022
Naseeruddin Shah

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एड्मिट

30/06/2021
Mann ki baat

माघे निमग्ना: सलिले सुशीते, विमुक्तपापा: त्रिदिवम् प्रयान्ति : मोदी

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version