• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के जनता दर्शन में जा रहे भाजपा नेता की गाड़ी में मिले कारतूस, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
25/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति, श्रावस्ती
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जनता दर्शन में जा रहे श्रावस्ती के भाजपा नेता की गाड़ी के डैशबोर्ड में कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान .315 बोर के दो कारतूस बरामद होने के बाद गाड़ी में सवार सभी पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस और एलआईयू के साथ ही आईबी ने पूछताछ शुरू कर दी है।

श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में 13 जून 2023 को सेमरी चकपिहानी निवासी भाजपा नेता माता प्रसाद उर्फ करिया की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस कुल नौ आरोपितों में से सात को जेल भेजवा चुकी है लेकिन दो आरोपित अभी फरार हैं। इन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भाजपा नेता के भाई-चाचा सहित अन्य लोग सोमवार को स्कार्पियो से गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शामिल होने पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुबह पांच बजे मंदिर गेट पर चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी के डैशबोर्ड में .315 बोर के दो कारतूस बरामद हुए। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने स्कार्पियो सवार सभी लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ ही एलआईयू और आईबी ने पूछताछ शुरू की।

वहीं श्रावस्ती पुलिस से इनके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जानकारी के यह सामने आया है कि ये सभी हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री (CM Yogi)  से मिलने जा रहे थे। हालांकि पुलिस ने हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। इनके आपराधिक रिकार्ड भी जांचे जा रहे हैं।

इस मामले में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर गेट पर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी के डैशबोर्ड से .315 बोर के दो कारतूस मिले हैं। गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन लोगों का कहना है कि वे श्रावस्ती के रहने वाले हैं और मुख्यमंत्री (CM Yogi) के जनता दर्शन में फरियाद लेकर आए थे। उनका पता सही मिला है। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

दहशत का सबब बने विमान के फ्यूल टैंक

Next Post

बालक की गला दबाकर हत्या, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
murder

बालक की गला दबाकर हत्या, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

इंटर कालेज में पहुंची स्वाती सिंह में दिखी अध्यापक के साथ ममता की भी झलक

30/09/2021
ceo chitra ramakrishnan

NSE Scam:’योगी’ के इशारों पर काम करने वाली चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

06/03/2022
योगी आदित्यनाथ

कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए प्रोएक्टिव होकर काम करना जरूरी है : योगी

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version