• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डूडा अधिकारी समेत 12 पर मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
25/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Case Filed

case Filed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। न्यायालय के आदेश पर विंध्याचल थाने पर जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के परियोजना अधिकारी और लिपिक समेत 12 लोगों के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज से जमीन हड़प कर प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए जाने पर शनिवार को मुकदमा दर्ज (Case Filed) किया गया। विंध्याचल पूरब मोहाल निवासी नंदमोहन मिश्र की गुहार पर न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।

नंदमोहन मिश्र के पिता स्व. मनमोहन मिश्र की पुश्तैनी जमीन विंध्याचल के वार्ड नंबर एक में है। राजस्व अभिलेखों में भी उनके परिवार के नाम से दर्ज है। इस पर कच्चा मकान बनाया गया था। उस जमीन को डूडा के अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद की मिलीभगत से अपने नाम दर्ज करा लिया। इसे अपना बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रुपये भी निकाल लिए।

जानकारी होने पर नंदमोहन मिश्र ने 22 अक्टूबर 2018 को आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर न्याय मांगा। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद की मिलीभगत से जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। प्रधानमंत्री आवास योजना का धन लेने के लिए यह साजिश रची गई।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर विंध्याचल थाने पर डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव एवं लिपिक प्रभाकर पांडेय समेत 12 लोगों पर मुकदमा किया गया। पीड़ित परिवार के नाम से आराजी नंबर 1130 में 1770 हेक्टेयर जमीन दर्ज थी, जिसे अब 1130/3 में 1140 हेक्टेयर भूमि बताया गया है। पुलिस मामले को दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Tags: mirjapur news
Previous Post

हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने गोली मारकर की आत्महत्या

Next Post

छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी शिक्षक निलम्बित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

12/08/2026
Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

बारिश ने खोली नोएडा एयरपोर्ट की पोल? परिसर में भरा पानी, वीडियो वायरल

12/08/2026
CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Next Post
Teacher suspended for opposing 'Vande Mataram'

छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी शिक्षक निलम्बित

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने विकास जन सुझाव रथ-एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

12/12/2021
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

सऊदी अरब भेजने के नाम पर फर्जी वीजा व टिकट बनवा कर साढ़े चार लाख ठगे

07/12/2021

जम्मू तवी ट्रेन की एसी कोच से निकला धुंआ, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी

21/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version