• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SP सिटी को थप्पड़ मारने वाले बीजेपी नेता पर बड़ी कार्रवाई, दर्ज हुआ मुकदमा

Writer D by Writer D
11/07/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Case filed against BJP leader

Case filed against BJP leader

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एसपी सिटी पर कातिलाना हमला कर गोलीबारी ओर उपद्रव करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता विमल भदौरिया समेत करीब सवा सौ लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है।

इटावा के एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़पुरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बीजेपी नेता विमल भदौरिया समेत करीब 100-125 साथियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 353, 307, 269, 270, 188, 51, 57, 3 और सीसीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सबूत के तौर पर बड़े पैमाने पर वीडियो कलेक्ट किये गए है, जिनका पुलिस के कई अधिकारी अध्ययन करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख के निर्वाचन के दौरान उदी चैराहे पर स्थित बैरियर ड्यूटी पर दोपहर करीब 1 बजे भारतीय जनता पार्टी के नेता विमल भदौरिया के नेतृत्व में करीब सौ से सवा सौ लोग आए और बेरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास करते हुए ब्लॉक परिसर की ओर आने की कोशिश की।

फाइनल मैच देखने पहुंची प्रियंका चोपड़ा को विंबलडन ने बताया ‘स्पेशल गेस्ट’

पुलिस के रोकने पर उग्र भाजपाइयों ने आक्रमाक हो कर पथराव करने लगे। इतना ही नहीं उनके हाथों में लाठी-डंडे भी थे। उग्र लोगों की ओर से फायरिंग भी की गई। रोकने की कोशिश पर एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने की तो उनके साथ गाली गलौज व हाथापाई करते हुए धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गए। वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट व हाथापाई कर लाठी-डंडों से प्रहार किया, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई।

ये है पूरा मामला

एसएसपी ने बताया कि उपद्रवियों की ओर से किए गए फायर के 7 खाली खोकों को भी पुलिस ने बरामद किया है। मौके से ईंट, पत्थर, जूते, चप्पल व लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कब्जे में लेकर के मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के मतदान के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार को भाजपा नेता विमल भदौरिया की ओर से तमाचा मारे जाने का मामला सारे देश मे सुर्ख़ियों में बना हुआ है। एसपी सिटी प्रशांत कुमार का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे वो साफ साफ कहते हुए देखे जा रहे है कि भारतीय जनता पार्टी की एमएलए सरिता भदौरिया और भाजपा अध्यक्ष अजय धाकरे की मौजूदगी मे विमल भदौरिया ने उनको थप्पड़ मारा है। यह लोग हाथों में बम और गोले भी लेकर आये थे। विमल भदौरिया के खिलाफ एक दर्जन के आसपास अपराधिक मामले दर्ज है। उनकी हिस्ट्रीशीट भी बढपुरा थाने मे खुली हुई है। पुलिस रिकार्ड में विमल भदौरिया को अपराध के जरिये आर्थिक धन संकलन का काम करना भी बताया गया है।

Tags: Case filed against BJP leadercrime newsEtawah newsup news
Previous Post

फाइनल मैच देखने पहुंची प्रियंका चोपड़ा को विंबलडन ने बताया ‘स्पेशल गेस्ट’

Next Post

पैरों की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं यह आसान से घरेलू उपाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
Next Post
sun taining

पैरों की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं यह आसान से घरेलू उपाएं

यह भी पढ़ें

Food Processing Industry

यूपी में फूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्री लगाने वालों को योगी सरकार देगी चौतरफा राहत

02/06/2023
Murder

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पिता की हत्या, हत्यारोपी बेटी प्रेमी के साथ गिरफ्तार

03/01/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने ली हाई लेवल मीटिंग, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

14/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version