• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मामूली विवाद में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Writer D by Writer D
27/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कोहड़ौर इलाके में शुक्रवार देर रात गन्ना तोड़ने के विवाद में पड़ोसी गांव के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र बहादुर सिंह (48) की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद गृह सचिव से मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर परिवार के लोग शव पुलिस के हवाले करने को राजी हुए। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पीथापुर निवासी धीरेंद्र बहादुर सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। शुक्रवार की देर रात पीथापुर गांव में पड़ोसी गांव के कुछ लोग जंगली सुअर का शिकार करने आए थे। आरोप है कि गंगापुर के नरेंद्र बहादुर चौहान के खेत से दो लोग गन्ना उखाड़ने लगे। तभी वहां नरेंद्र का बेटा रजनीश पहुंच गया और दोनों युवकों को रोकने लगा।

UP सचिवालय सुरक्षा में सेंध, फर्जी पास लगाकर घुसने के प्रयास, कार मालिक को जेल

बेटे की आवाज सुनकर नरेंद्र भी खेत के पास पहुंचे। उनके बीच विवाद होने लगा। शोरशराबा सुनकर धीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, धीरेंद्र ने शिकारियों की बाइक की चाभी निकाल ली। बाद में नरेंद्र ने बाइक की चाभी दिला दी। मामला रफा-दफा हो गया। रजनीश और नरेंद्र अपने घर की ओर चल पड़े।

आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार शिकारियों ने धीरेंद्र को रोक लिया। लाठी व गन्ने से पीटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। रात में किसी को भनक नहीं लगी। शनिवार की सुबह धीरेंद्र का शव बरामद हुआ।  घटनास्थल के करीब ही खेत में लाठी व गन्ने के टुकड़े मिले, जिस पर खून लगा था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोहड़ौर, सीओ सिटी अभय पांडेय ने परिजनों से बातचीत की, मगर वे शव पुलिस को देने के लिए तैयार नहीं थे। कुछ देर बाद प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी भी आ गए और परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीण डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े थे।

दरोगा हत्याकांड: फरार हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोलियां

घटनास्थल पर पहुंचे सदर विधायक राजकुमार पाल को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस बीच एसडीएम पट्टी और पूर्व विधायक बृजेश सौरभ भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की मांग थी कि सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया जाए। करीब पांच घंटे तक ग्रामीण हंगामा करते रहे। इस बीच पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने प्रमुख सचिव गृह से परिजनों की फोन पर बात कराई। तब जाकर घरवालों ने शव पुलिस के हवाले किया। मृतक के बेटे धनंजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रंजीत कुमार, विपिन कुमार व उनके पिता राजबली उर्फ मुंशीरजा निवासी हथसारा व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

Tags: crime newsMurder Newsup news
Previous Post

UP सचिवालय सुरक्षा में सेंध, फर्जी पास लगाकर घुसने के प्रयास, कार मालिक को जेल

Next Post

राष्ट्रपति कोविंद को AIIMS शिफ्ट किया गया, मंगलवार को हो सकती है बाईपास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
president ramnath kovid

राष्ट्रपति कोविंद को AIIMS शिफ्ट किया गया, मंगलवार को हो सकती है बाईपास

यह भी पढ़ें

पापा ऋषि कपूर के कैंसर का पता चलने पर टूट गए थे रणबीर, जबरन ले गए थे न्यूयॉर्क

28/09/2021
Shivraj Singh-CM Nayab Saini

शिवराज सिंह और नायब सैनी का बड़ा ऐलान, किसानों के लिए खुले विकास के नए रास्ते

30/06/2026
UP Board

जुड़वां बहन को पछाड़ कर दिव्या बनी UP Board की नई टॉपर, स्‍क्रूटनी से बढ़े नंबर

21/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version