• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

28 साल चला मुकदमा, सजा हुई मात्र 25 दिन जेल, जानें ये दिलचस्प मामला

Writer D by Writer D
18/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बांदा
0
Jail

Jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जनपद में मामूली विवाद में मारपीट का मुकदमा 28 साल तक चला। इसके बाद कोर्ट (Banda Court) ने 28 साल बाद इस केस में आरोपी को मात्र 25 दिन की सजा सुनाई है। सजा सुनकर सभी लोग दंग हैं। अभियोजन की ओर से ADG क्रिमिनल (सरकारी वकील) जेपी विश्वकर्मा ने मामले की पुष्टि की है।  उन्होंने बताया कि 1994 का मुकदमा 2022 में खत्म हुआ है। आरोपी पुत्तन जो बबेरू के कायल गांव का रहने वाला है, उस पर कोर्ट ने 5000 रुपए जुर्माना लगाया है। वहीं जुर्माना न अदा कर पाने की स्थिति में 25 दिन के लिए जेल (jail) जाना पड़ सकता है।

12 जनवरी 1994 का मामला

पूरा मामला बबेरू थाना के कायल गांव का है। यहां 12 जनवरी 1994 को कुछ बच्चे एक दूसरे किसान पुत्तन के खेत में चना की भाजी तोड़ रहे थे। इसी बीच खेत का मालिक पुत्तन आ गया और उसने इन बच्चों की पिटाई कर दी। बच्चे रोते हुए घर पहुंचे और अपने पिता को पूरे घटना की जानकारी दी। पिता के आवेश में आकर मारपीट और SC ST के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा दी, जिसका क्राइम नम्बर 35/1994 है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी पुत्तन के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद यह केस 28 साल तक बांदा के एक अदालत में चला। इसमें करीब 972 तारीखें पड़ीं।

28 साल मिली तारीख पर तारीख

28 साल तारीख पर तारीख मिलती रही। मुल्जिम और मुवक्किल दोनों को अदालत के चक्कर लगाते-लगाते समझ आ चुका था कि मुकदमा नहीं लड़ना चाहिए। हमको फर्जी में एक दूसरे पर आरोप नहीं लगाना चाहिए। इसी मामले को अगर पंचायत में निपटा लिया जाता तो शायद आज 28 वर्ष का इंतजार नहीं करना पड़ता।

आज दोपहर दो बजे जारी होगा UP Board का रिजल्ट, यहां करें चेक

हजारों बार लगाने पड़े अदालत के चक्कर

अभियोजन की ओर से ADG क्रिमिनल (सरकारी वकील) जेपी विश्वकर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 1994 का मुकदमा 2022 में खत्म हुआ है। आरोपी पुत्तन जो बबेरू के कायल गांव का रहने वाला है, उस पर कोर्ट ने बुधवार को 5000 रुपए जुर्माना लगाया है। वहीं जुर्माना न अदा कर पाने पर 25 दिन सजा भुगतना पड़ेगा। यह मुकदमा 28 साल तक चला, जिसमें मुल्जिम को लगभग हजारों बार अदालत आना पड़ा। इन 28 वर्षों में कितनी बार कितना समय बर्बाद हुआ। लेकिन अदालत ने जो निर्णय दिया वह चौंकाने वाला था, 28 वर्ष में 25 दिन की सजा। जुर्माने के तौर पर अगर 5000 रुपए जमा नहीं किए, तब 25 दिन की जेल काटनी होगी।

Tags: banda newscrime newsUP Newss
Previous Post

आज दोपहर दो बजे जारी होगा UP Board का रिजल्ट, यहां करें चेक

Next Post

Agnipath: उपद्रवियों ने रेलवे स्टेशन में लगाई आग, पुलिस पर किया पथराव

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी, 26 दिन के अनशन के बाद लौटेंगे लद्दाख

27/07/2026
Gold-Silver
Business

सोना-चांदी की चमक हुई फीकी, जानिए आज के ताजा रेट

27/07/2026
CM Yogi
Main Slider

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री

27/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: केशव मौर्य

27/07/2026
Dharmendra Pradhan
Main Slider

संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, समर्थन में लगे नारे

27/07/2026
Next Post
agnipath

Agnipath: उपद्रवियों ने रेलवे स्टेशन में लगाई आग, पुलिस पर किया पथराव

यह भी पढ़ें

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले

23/03/2022
CM Yogi

योगी का राहुल पर निशाना, पहले सांसद सिर्फ वोट लेने आते थे

13/10/2023

तालिबान की हैवानियत का दौर शुरू, चार अपहरणकर्ताओं के शव को चौराहों पर लटकाया

26/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version