• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल जारी होगा CAT 2023 का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स में आसानी से करें डाउनलोड

Writer D by Writer D
06/11/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
CAT

CAT

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 (CAT) का आयोजन 26 नवंबर 2023 को किया जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी की 7 नवंबर को जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी CAT 2023 की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि बिना हाॅल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी.

बता दें कि इस बार CAT परीक्षा का आयोजन आईआईएम लखनऊ की ओर से किया जा रहा है. जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 7 नवंबर को शाम 5 बजे एक्टिव किया जाएगा. लिंक एक्टिव होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

3 पालियों में होगी परीक्षा

CAT 2023 परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा. पहली पाली में एग्जाम सुबह 8.30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से दो दिन पहले जारी की जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

– कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
– होम पेज पर दिए गए कैट 2023 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
– रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें.
– हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
– अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.

परीक्षा में सफल अभ्यर्थी देश भर के आईआईएम में एमबीए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. देश भर के कुल 1164 काॅलेज कैट स्कोर के आधार पर दाखिला लेंगे, जिनमें 1,026 निजी कॉलेज और 138 सरकारी कॉलेज शामिल हैं. इस साल करीब 3.3 लाख कैंडिडेट्स ने कैट परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. पिछले साल के मुकाबले रजिस्ट्रेशन में 75,000 की बढ़ोतरी हुई है.

Tags: CatCAT 2023CAT admit cardCATexam
Previous Post

डेयरी सेक्टर की बेहतरी के लिए पशुचारा और नस्ल सुधार दोनों महत्वपूर्ण: सीएम योगी

Next Post

मुंबई रोडशो में शामिल हुए धामी, उत्तराखंड के लिए 30,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर किया करार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
CM Yogi will inaugurate the Mango Festival
Main Slider

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

02/07/2026
Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
Next Post
CM Dhami

मुंबई रोडशो में शामिल हुए धामी, उत्तराखंड के लिए 30,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर किया करार

यह भी पढ़ें

Air India

एयर इंडिया की फ्लाइट में निकला कॉकरोच, यात्रियों में मचा हड़कंप

04/08/2025
'Devoleena Bhattacharjee' wreaks havoc in Bengali sari, video goes viral

बंगाली साड़ी में ‘देवोलीना भट्टाचार्जी’ ने ढाया कहर, वीडियो हुआ वायरल

03/06/2021
Hazratganj Metro

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

08/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version