Main Sliderमनोरंजन

एक्टर शरमन जोशी के पिता का निधन, परेश रावल ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी  के पिता व गुजराती थिएटर के दिग्गज कलाकार अरविंद जोशी (Arvind Joshi) का निधन हो गया है. मीडिया रिपोट्स के अनुसार आज (29 जनवरी) सुबह ही उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली.

वहीं, अरविंद के निधन से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल काफी दुखी नजर आए. उन्होंने एक ट्वीट कर अरविंद जोशी को श्रद्धांजलि दी.

परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अरविंद के निधन से भारतीय रंगमंच को एक बड़ा नुकसान हुआ है. उनहोंने लिखा, ‘बेहद दु:ख के साथ हम मशहूर अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं. एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वे शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं. शरमन जोशी और उनके परिवार के प्रति मेरी पूरी संवेदना है. ओम शांति.’

Telangana Board ने जारी की 12वीं एग्जाम की डेटशीट, देखें पूरा शेड्यूल

बता दें, ‘लज्जा’, ‘रंग दे बसंती’, ‘गोलमाल’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘ढोल’, ‘3 इडियट्स’, ‘फरारी की सवारी’, ‘वार छोड़ ना यार’ जैसी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्में देने वाले शरमन जोशी दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं. उन्होंने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की थी. उनसे उनको एक बेटी और दो बेटे हैं.

sharman joshi

Related Articles

Back to top button