Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

नए कलेवर में नजर आएगा मिशन शक्ति अभियान का अगला चरण

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए शुरू किया गया मिशन शक्ति अभियान अगले चरण में एक नए कलेवर में नजर आएगा। प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त, स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले चरण में सरकार मिशन शक्ति का पोर्टल लांच करने जा रही है। शुक्रवार को एक वर्चुअली कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री इस पोर्टल को लांच करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं को सशक्‍त बनाने का काम किया है। इससे पहले मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखाई जबकि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी योजना ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को बड़ा संबल दिया है।

हज हाउस फिर से सजाएंगे शादी में शामियाने, बजेगी शहनाई

इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रदेश भर में बालिकाओं को मार्शल आर्ट ट्रेनिंग, दहेज कुप्रथा, बा‍ल विवाह को लेकर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके सार्थक नतीजे भी देखने को मिले। महिलाओं व बालिकाओं को कम्‍प्‍यूटर लैंग्‍वेज, बायोडेटा मेकिंग, टेलरिंग देकर कौशल विकास किया गया।

प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान एक चरण की सफलता के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने संबधित विभाग और अधिकारियों को मिशन शक्ति अभियान को नवीन ऊर्जा के साथ अगले चरण में शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मिशन शक्ति अभियान के अगले चरण को स्वास्थ्य विभाग से जोड़ा जाएगा।

अमेठी में बनेगा स्मृति ईरानी का आशियाना, बेटे ने रखी आधार शिला

जिले स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इनमें स्कूल, कॉलेज के अध्यापकों और प्रधानाचार्यों को भी जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास पंचायती राज, गृह, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों से परस्पर समन्वय से योजना को सफल बनाने के लिए अधिकारी जुट गये हैं। सुरक्षा को लेकर संजीदा राज्य सरकार ने महिलाओं और बेटियों से जुड़े आपराधिक घटनाओं पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button