Main Sliderउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

कोलकाता के उद्यमी बोले- योगी का अपराधमुक्त यूपी कह रहा सफलता की नई कहानी

कोलकाता। उत्तर प्रदेश को नये भारत का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशन में जारी चौथे घरेलू रोड शो का मंगलवार को कोलकाता (Kolkata Road Show) में भी काफी उत्साह रहा। होटल ओबेरॉय ग्रैंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों व निवेशकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने उत्तर प्रदेश को निवेश के दृष्टिकोण से अपार संभावनाओं वाला प्रदेश बताया।

कहा कि जिन्हें बदला यूपी देखना है, वे वहां जरूर जाएं। योगी (Yogi) ने अपराधमुक्त यूपी बना दिया। यूपी सड़क, एयरपोर्ट, बिजली, मेट्रो, हाइवे वाला प्रदेश हो गया है। यहां आए उद्यमियों में  कोई यूपी के शहरों को ट्रांसपोर्ट सेवाओं के जरिए जोड़ने में निवेश करने की चाह लिए दिखा तो किसी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करने के लिए उत्साह दिखाया। इसके अलावा वेस्ट टू एनर्जी, हॉस्पिटल, पर्यटन आदि में निवेश के लिए उद्यमियों ने सकारात्मक भाव प्रदर्शित किया।

योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने बुलाया तो हम बनेंगे साझीदार

उद्यमियों ने खुले तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में काफी शानदार और रचनात्मक विकास कार्य हुए हैं। अब अपराधमुक्त यूपी के कारण वहां की दशा-दिशा बदल गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोलकाता के उद्यमियों को प्रदेश के विकास में साझीदार बनाने की पहल की है तो हम उत्तर प्रदेश को नये भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में कार्य करते देखना चाहते हैं। निवेशकों ने अपराध मुक्त होने, निवेश के लिए उचित माहौल, पर्यटन-औद्योगिक नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश के प्रति बदले अपने नजरिये की भी चर्चा की।

बाजार के दृष्टिकोण से हुआ समृद्ध हुआ उत्तर प्रदेश

बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक व सीईओ अभिजीत रॉय ने MILTE  की बात की। कहा कि उत्तर प्रदेश अब समृध्द हुआ है। M-मार्केट, I-इंफ्रास्ट्रक्चर, L-लैंड, T-टैक्स और E- इज ऑफ डूइंग के लिहाज से उत्तर प्रदेश की तरफ आकर्षित हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध, दो युवक हिरासत में

बाजार बहुत महत्व रखता है। निवेश करने के लिए आधुनिक व प्रगतिशील सड़कें, व्यवसाय की नींव बनती हैं। रॉय ने यूपी के नियम और अनुशासन की भी अत्यंत तारीफ की। कहा कि इस वजह से वहां सभी कार्यों को सफलता पूर्वक अंजाम दिया जाता है। ब्याज दर की बात की जाए तो इसमें भी मुनाफे की आकर्षित योजनाएं तैयार होती हैं। इन सभी चीज़ों को पर्याप्त समाधानों से ही व्यवसाय की इच्छा हर एक व्यवसायक को प्रेरित करती हैं।

योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने सड़क भी दी और सुरक्षा भी

ग्रीन टेक एनवायरन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रमाकांत बर्मन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 4 से 5 वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने को उत्सुक हूँ। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर आदि शहरों में काफी सम्भावना है। पहले से काशी में काम कर रहा हूँ। यह किसी योगी के राज में ही संभव था कि व्यापारी सुरक्षित हो सकें। रात 2 बजे भी निर्भीक होकर हाइवे पर जा सकते हैं। योगी आदित्यनाथ ने हमें यही सुरक्षा दी, इसलिए हम यहां निवेश चाहते। योगी सरकार ने बिजली, सड़क और पानी की समुचित व्यवस्था की है। वहां बड़े निवेश के लिए हम उत्तर प्रदेश की तरफ अग्रसर हैं।

Related Articles

Back to top button