Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयक्राइमजम्मू कश्मीरनई दिल्ली

पाकिस्तान ने ए​लओसी पर की गोलीबारी, बीएसएफ का जवान शहीद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार सुबह पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। इसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उप निरीक्षक शहीद हो गये हैं।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन कर गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के एफडीएल में तैनात उप निरीक्षक पॉटिंसैट गाइट शहीद हो गये। उन्होंने जांबाजी दिखाते हुए न केवल जवाबी कार्रवाई की बल्कि अपने कई साथियों की जान भी बचायी।

अखिलेश यादव बोले-किसानों का आंदोलन जायज, मोदी सरकार उनके हित में ले फैसला

उन्होंने कहा कि एसआई पी गाइट ने अदम्य साहस और समर्पण की मिसाल कायम करते हुए देश की रक्षा के लिए अपना जीवन आहूत कर दिया। बीएसएफ जम्मू, महानिरीक्षक एनएस जामवाल ने कहा कि शहीद सब इंस्पेक्टर पी गाइट एक वीर और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका आभारी रहेगा। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। बीएसएफ अपने स्थापना दिवस पर जवान की बहादुरी को सलाम करता है। ऐसी दुख की घड़ी में बीएसएफ शहीद के परिवार के साथ खड़ा है।

Related Articles

Back to top button