• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CMO ने कहा- मेरा कौन क्या बिगाड़ लेगा, मैं तो रिटायर होने वाला हूं…

Writer D by Writer D
12/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बिजनौर, राजनीति
0
CMO Vijay Kumar

CMO Vijay Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जहां सीएम योगी कोरोना काल में सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दे रहे हैं की हर मरीज को इलाज मिले तथा उनके तीमारदारों को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उसके बाद भी लगभग हर जिले से ऐसी खबरें आ रही हैं कि कोरोना मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।

एक तरफ जहां सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद और विधायक तक शिकायत कर रहे हैं, वहीं अब बसपा से लोकसभा सांसद मलूक नागर ने बिजनौर के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसको सीएमओ की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र लिखकर की है।

बसपा सांसद का आरोप है कि, मैं और मेरा परिवार भी कोरोना से गंभीर रूप से पीड़ित चल रहे हैं। ऐसे में भी मुझे मजबूरी में आप को पत्र लिखना पड़ रहा है। क्योंकि, मुझे रोजाना फोन/ व्हाट्सएप पर बहुत से शिकायतें आ रही हैं। सीएमओ का लोगों के व्यवहार के प्रति बहुत ही खराब निंदनीय है। वह लोगों से अभद्र भाषा और उल्टे सीधे शब्दों का प्रयोग करते हैं, सीएमओ कहते हैं मेरा कौन क्या बिगाड़ लेगा, मैं तो रिटायर होने वाला हूं।

इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

बसपा सांसद के द्वारा की गई शिकायत में यह लिखा गया है कि, सीएमओ ऑफिस के लोग ग्राम प्रधानों और बीडीसी, सदस्यों व सभासदों और जिला पंचायत सदस्यों व सभी पार्टियों के संगठन के लोगों व पत्रकारों को भी उल्टा सीधा बोलते हैं। वह अस्पतालों में रखी वेंटिलेटर मशीन चालू कराने की बजाय पैक रखी गई हैं। लोगों की जानें जा रही हैं सीएमओ की लापरवाही की सीमा नहीं रही है। आए दिन हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आदेश आ रहे हैं अगर किसी की लापरवाही की वजह से जान गई तो हत्या कहा जाएगा। सीएमओ और उसके ऑफिस के अधिकारी किसी भी स्तर पर गरीब लोगों व रसूखदार लोगों की भी नहीं सुन रहे हैं।

बसपा के सांसद मलूक नागर ने लिखा कि सीएमओ व सीएमओ ऑफिस के अधिकारी गरीब स्तर के लोगों को खासकर दलित व अकलियत समाज के लोग वह धनवान व रसूखदार लोगों के बीच भेदभाव कर रहे हैं। जो मानवता भारतीय संविधान के आधार पर स्वीकार नहीं है। सुनने में आया है कि, सीएमओ साहब रिटायर होने वाले हैं।

देश में कोरोना के 3.48 लाख नए मामले, 4200 से ज्यादा की मौत

वह कहते हैं कि, मैं रिटायर होने वाला हूं मेरा कोई क्या कर लेगा। पत्र के जरिए पूरे उत्तर प्रदेश में सीएमओ और उनके ऑफिस के लोग सही तरीके से काम करें। जिससे बिजनौर की जान बचाई जा सके, यह मांग बसपा के सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह से की है।

1 मई को उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के द्वारा बिजनौर के सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण कर समुचित इलाज की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिए थे। मंत्री के निरीक्षण के दौरान ही कई शिकायतें सुनने को आई। बिजनौर जिले के लोग आए दिन परेशान हो रहे हैं यहां तक लोगों को दवाइयां तक नहीं मिल रही है।

बिजनौर के सीएमओ डॉ विजय कुमार यादव का कहना है कि, सांसद के द्वारा की गई शिकायत के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। सबको संतुष्ट कर पाना मुश्किल है, फिर भी जो भी हो पा रहा है वह किया जा रहा है। फोन सबका उठाया जाता है। उनके आरोप क्या है मुझे जानकारी नहीं।

Tags: CMO Vijay Kumarup news
Previous Post

इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Next Post

कोविड केयर सेंटर में लगी आग, सभी 70 मरीज सुरक्षित निकाले गए

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
Fire in Covid Care Center

कोविड केयर सेंटर में लगी आग, सभी 70 मरीज सुरक्षित निकाले गए

यह भी पढ़ें

NIA

NIA का पीएफ़आई पर बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में छापेमारी

11/10/2023
gifts

हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ माला पहनने से शादी नहीं हो जाती…., जानें पूरा मामला

16/09/2021
Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी के दिन ना खाएं ये चीजें, रूठ जाएंगे श्रीहरी

01/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version