Business

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा

नई दिल्ली। यूक्रेन-रूस के बीच जारी जंग से वैश्विक बाजार में उथल-पुथल जारी है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। हफ्ते चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 366.22 अंक यानी 0.66 फीसदी लुढ़कर 55,102.68 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 107.90 अंक यानी 0.65 फीसदी फिसलकर 16,498.05 के स्तर पर बंद हुआ।

खुलते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 847 अंक लुढ़का

शेयर बाजार (Share Market) ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर किया। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 453 अंक ऊपर 55,921 पर खुला था। इसने 55,996 का ऊपरी और 54,931 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर गिरावट और 11 शेयर बढ़त में बंद हुआ। इसके बढ़त वाले शेयरों में पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, विप्रो, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और सनफार्मा प्रमख हैं। डा. रेड्डी, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2-2 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ।

शेयर बाजार की शानदार रिकवरी, सेंसेक्स 1454 अंक तक उछला

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी बढ़त के साथ 16,723 पर खुला और 16,442 का निचला और 16,768 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 50 शेयरों में से 18 शेयर में तेजी और 32 शेयरों में गिरावट रहे। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक, आयशर मोटर्स और अन्य शामिल हैं। बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में पावरग्रिड, विप्रो, टेक महिंद्रा और यूपीएल शामिल रहे।

यूक्रेन-रूस के हमले से शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 2084 अंक तक लुढ़का

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 778.38 अंक यानी 1.38 फीसदी टूटकर 55,468.90 के स्तर पर बंद हुआ था। एनएसई का निफ्टी भी 187.95 अंक यानी 1.12 फीसदी लुढ़कर 16,605.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button