Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयखेलनई दिल्लीराष्ट्रीय

चेन्नई सुपर किंग्स के वाट्सऐप ग्रुप से सुरेश रैना आउट, वापसी का मुद्दा बड़ा विवाद बना

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल शुरू होने से पहले ही वापस भारत लौट आए हैं, तबसे यह मुद्दा बड़ा विवाद बन गया है। टीम के मालिक एन श्रीनिवासन के विवादित बयान के बाद ऐसा माना जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स और रैना के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब यह खबरें आ रही हैं कि सीएसके ने रैना को टीम वाट्सऐप ग्रुप से बाहर कर दिया है।

खबरें आई थी की सीएसके के गेंदबाज दीपक चाहर और बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद रैना निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल की शुरुआत से पहले ही भारत लौट आए। खबरें आई थीं कि रैना होटल में अपने कमरे को लेकर नाराज थे। खबरों के मुताबिक रैना ने जिस दिन लौटने का फैसला किया उसके अगले ही दिन उन्हें टीम के वाट्सऐप ग्रुप से बाहर कर दिया गया। वह अब टीम मैनेजमेंट, कोच औऱ सीईओ से वापसी को लेकर बात कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शेयर की पोस्ट, लिखा- चुप्पी बहुत कुछ कहती है

चेन्नई सुपर किंग्स ने हालांकि रैना की जगह अभी किसी को रिप्लेसमेंट के लिए नहीं बुलाया है। टीम के सीईओ का कहना है कि कप्तान धोनी कोच फ्लेमिंग मौजूदा टीम से संतुष्ट हैं और उन्होंने खिलाड़ी की मांग नहीं की है।

रिया के समर्थन में उतरे कुछ बॉलीवुड सितारे, मीडिया को बताया ‘जल्लाद’

काशी विश्वनाथन से रैना के फ्रेंचाइजी के साथ भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम अपने सभी खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि रैना ने कहा था कि वह सत्र के लिए उपलब्ध नहीं है। हम हमेशा अपने खिलाड़ियों का सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कुछ व्यक्तिगत मुद्दे चल रहे हैं। इसलिए जब भी वह फिट हो और तैयार हो, वह वापस आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को भी उम्मीद है कि सुरेश रैना आईपीएल 2020 में वापसी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button