Main Sliderनई दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने थामा जेडीयू का झंडा, ये बड़ी बात बोली

पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को जेडीयू का झंडा थाम लिया है। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि मुझे खुद सीएम ने बुलाया और शामिल होने के लिए कहा है। पार्टी मुझसे जो भी करने को कहेगी, मैं करूंगा। मैं राजनीति नहीं समझता। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं जिसने अपना समय समाज के दलित वर्ग के लिए काम करने में बिताया है।

गुप्तेशवर पांडेय ने नीतीश कुमार की मौजूदगी में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले ही पांडेय ने इस चुनाव में एनडीए के साथ जाने के संकेत दिए थे। पार्टी सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि मैं सीएम नीतीश कुमार के काम से बहुत अधिक प्रभावित रहा हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी भी पुलिस के काम में दखल नहीं दिया। चुनाव लड़ना या न लड़ना ये मेरा विषय नहीं है। पार्टी के कहे अनुसार ही मैं काम करूंगा।

शाहिद अफरीदी बोले- मोदी सरकार के रहते नहीं संभव है भारत-पाकिस्तान सीरीज़

बता दें कि पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लेने के बाद से उनके राजनीति में जाने की अटकलें तेज हो गई थी। वहीं इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भी उन्होंने बेबाकी से अपनी राय रखी और सुर्खियों में बने रहे। इसके लिए सीएम नीतीश कुमार ने भी उनकी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button