• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस पिटाई से सब्‍जी विक्रेता की मौत की सीबीआई जांच हो : संजय सिंह

Writer D by Writer D
23/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
sanjay singh

sanjay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने उन्‍नाव में पुलिस पिटाई से सब्‍जी विक्रेता की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

आप की ओर से लखनऊ में ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर बैंक की शुरुआत करते हुये श्री सिंह ने कहा कि उन्नाव में पुलिस पिटाई से मारे गये सब्जी विक्रेता फैसल के मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिये।

आप सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी इस कोरोना की महामारी में लोगों की सेवा करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस कड़ी में ऑक्‍सीजन कंसट्रेटर बैंक शुरू कर रही है। दस लीटर के ये ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर हैं। जरूरत होने पर कोई भी मोबाइल नंबर 9151403403 पर कॉल करके मदद हासिल कर सकता है। मरीज के ठीक होने के बाद कंसंट्रेटर दूसरे मरीज को दिए जाएंगे। करीब 15 की संख्‍या में हमें ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर अभी मिल पाए हैं। यह भी सेवा पूरी तरह मुफ्त है।

BJP का दामन थामने वाली सोनाली गुहा ने कहा- ‘दीदी’ के बिना नहीं रह सकती

उन्होने कहा कि सरकार कह रही है, यहां कोरोना काबू में आ गया है। मृत्‍युदर कम हाे गई है जबकि कहीं भी जांच ही नहीं हो रही है। अगर वहां लोग जांच करा रहे हैं तो पहले सैंपल लखनऊ आ रहा है और यहां से जब तक रिपोर्ट जा रही है तब तक कई लोगों की मौत हो जा रही है। महामारी पर पर्दा मत डालिए। इस तरह से लोगों की जान खतरे में मत डालिए। गांव-गांव में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्‍ध कराइए। ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों की टेस्टिंग कीजिए। जब आपको संकट का पता ही नहीं होगा तो फ‍िर तो आपको सब कुछ अच्‍छा नजर आएगा।

श्री सिंह ने कहा कि 1621 शिक्षक-शिक्षणेत्‍तर कर्मचारी और 70 पुलिस कर्मियों को जिनकी मौत पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई है, उनके परिवारीजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा सहित एक सदस्‍य को नौकरी दी जाए। इसके साथ ही यूपी में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारीजन को दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार की तरह यूपी सरकार को 50 हजार का मुआवजा देना चाहिए।

Tags: Sanjay Singhup news
Previous Post

भारत-नेपाल बॉर्डर पर मादक तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की स्मैक बरामद

Next Post

संविदा पर कार्यरत एएनएम को कोरोना योद्धा का दर्जा दिया जाये : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
Next Post
ajay kumar lallu

संविदा पर कार्यरत एएनएम को कोरोना योद्धा का दर्जा दिया जाये : लल्लू

यह भी पढ़ें

lumiford xp70

Lumiford ने लॉन्च किया दमदार वॉयस क्वालिटि के साथ वायरलेस ईयरफोन XP70

29/12/2020
CJI Surya Kant

लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, सवाल-जवाब सत्र में बढ़ा विवाद

06/06/2026
hair

रूखे बालों को बनाइए सिल्की, ये उपाय करेंगे आपकी मदद

13/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version