• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं में सीधा नामांकन की दी अनुमति

Desk by Desk
04/09/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और 12वीं में सीधा नामांकन की अनुमति दे दी है। जो भी छात्र कोरोना के कारण दूसरे शहर को छोड़ कर गृह शहर में हों, वो अब अपने ही शहर में किसी स्कूल में नामांकन ले सकते हैं। इसके लिए संबंधित छात्र को सात सितंबर तक स्कूल में आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद स्कूल द्वारा बोर्ड को भेजा जायेगा।

बिहार में बीएड कोर्स में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर से

इसके बाद बोर्ड 30 सितंबर तक नामांकन को एप्रूव करेगा। ज्ञात हो कि कोरोना के कारण लॉकडाउन में हजारों की संख्या में छात्र देहरादून, विशाखापट्टम, चेन्नई, कोटा, दिल्ली, हैदराबाद आदि शहरों से वापस आ गये थे।  ये छात्र उन शहरों के विभिन्न स्कूल में नामांकित थे और वहीं से 9वीं और 11वीं में किया।

बिहार की बात करें तो इसका फायदा पांच हजार से अधिक छात्रों को मिलेगा। बाल्डविन एकेडमी के प्राचार्य राजीव रंजन ने बताया कि हर दिन सात से आठ छात्र 12वीं में नामांकन के लिए आते हैं। लेकिन अब बोर्ड की अनुमति मिलने से नामांकन हो जायेगा।

कोरोना के कारण जो छात्र गृह जिला में वापस आए हैं, उनका नामांकन सीबीएसई मेडिकल कैटेगरी के ग्राउंड पर करेगा। बोर्ड की मानें तो 10वीं व 12वीं में नामांकन ट्रांसफर और मेडिकल ग्राउंड पर ही होता है। चूंकि कोरोना के कारण छात्र अभी वापस नहीं जा सकते हैं। इस कारण बोर्ड ने मेडिकल कैटेगरी पर 10वीं और 12वीं नामांकन की अनुमति दी है। नामांकन की अनुमति सिर्फ 2021 में बोर्ड देने वाले छात्रों के लिए है।

नीट और जेईई पर छह गैर-भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की याचिका पर आज होगा विचार

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट) 15 अक्टूबर तक भरा जाना है। सात सितंबर से एलओसी भरना शुरू होगा। ऐसे में डायरेक्ट नामांकन लेने वाले छात्रों को मौका मिल जाएगा।

अनुमति

  • 10वीं व 12वीं के परीक्षा फॉर्म की तिथि जारी होने के बाद लिया निर्णय, 7 तक आवेदन
  • बिहार से पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेगा फायदा

संयम भारद्वाज (परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई) ने कहा, कोरोना के कारण स्कूल छूट गये छात्रों को यह मौका दिया जा रहा है। बहुत से बच्चे कोरोना के कारण अभी तक वापस नहीं जा पाए हैं। ऐसे में छात्र गृह शहर के स्कूल में ही नामांकन 10वीं और 12वीं में ले सकते हैं।

Tags: CBSEcbse 10th admissioncbse 10th exams 2021cbse 11th registrationcbse 12th admissioncbse 12th exams 2021cbse 9th registrationcbse class 10 exam formcbse class 12 exam formcbse exam 2021सीबीएसईसीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा फॉर्मसीबीएसई 10वीं एडमिशनसीबीएसई 10वीं परीक्षा 2021सीबीएसई 11वीं रजिस्ट्रेशनसीबीएसई 12वीं एडमिशनसीबीएसई 12वीं परीक्षा 2021सीबीएसई 9वीं रजिस्ट्रेशनसीबीएसई परीक्षा 2021
Previous Post

नीट और जेईई पर छह गैर-भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की याचिका पर आज होगा विचार

Next Post

बिहार बोर्ड ने 9 से 21 सितंबर तक होने वाले एसटीईटी का प्रवेश पत्र किया जारी

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
bihar stet admit card

बिहार बोर्ड ने 9 से 21 सितंबर तक होने वाले एसटीईटी का प्रवेश पत्र किया जारी

यह भी पढ़ें

Rahul and Disha's new song 'Madhnaaya' became a hit on social media

सोशल मीडिया पर हिट हुआ राहुल और दिशा का नया लव सॉन्ग ‘माधनाया’

18/04/2021
collapsed

कच्ची दीवार गिरने से पांच बच्चे मलबे में दबे, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

06/09/2021
Boiler explodes at Vedanta Power Plant

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version