• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBSE ने 10th-12th के प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Writer D by Writer D
19/01/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
CBSE

CBSE

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 10th और 12th के प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो छात्र पहले से रजिस्टर्ड हैं वे अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। इस दौरान 10th और 12th की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित होंगी। निजी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एग्जाम सेंटर पर जाते समय एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी अपने साथ जरूर रखें।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद 10th या 12th क्लास के निजी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। स्क्रीन पर मांगी गई लॉगिन इंफो भरने के बाद जानकारी सबमिट करें। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर साफ प्रिंट निकाल लें।

ध्यान से चेक करें एडमिट कार्ड

CBSE बोर्ड ने छात्रों को यह भी सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। अगर किसी भी तरह की गलती या गड़बड़ी पाई जाती है तो तुरंत संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।

एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट और डेट्स, थ्योरी और प्रैक्टिकल से जुड़ी जानकारी, कुल अंक, पास होने के नियम, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और केंद्र कोड जैसी अहम जानकारियां दी गई होती हैं। परीक्षा के दौरान इन्हीं विवरणों के आधार पर छात्रों की पहचान और परीक्षा में उपस्थिति सुनिश्चित की जाती है।

एडमिशन से पहले जांचें मान्यता

इस बीच CBSE ने हाल ही में छात्रों और अभिभावकों के लिए एक अहम चेतावनी भी जारी की है। बोर्ड ने 2026-27 एकेडमिक सेशन को देखते हुए फर्जी या मान्यता प्राप्त न होने वाले विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने से सावधान रहने को कहा है। CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे सीनियर छात्रों को सही मार्गदर्शन दें और किसी भी संस्थान में एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता की जानकारी UGC की वेबसाइट पर जरूर जांच लें।

Tags: 10th board exam12th board examCBSE
Previous Post

काठमांडू मेयर ने इस्तीफा देकर चुनावी शंखनाद किया, केपी ओली को देंगे चुनौती

Next Post

रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने मचाया तहलका, धुरंधर को भी पछाड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
Next Post
Border 2

रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने मचाया तहलका, धुरंधर को भी पछाड़ा

यह भी पढ़ें

Harbhajan Singh

‘अगर अभी नहीं, तो कब? मुझे लगता है…’, कोलकाता कांड पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा

18/08/2024
Satyendra Jain

तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, DDU हॉस्पिटल में एडमिट

25/05/2023
Suicide

मानसिक तनाव में दसवीं की छात्रा ने की आत्महत्या

10/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version