• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBSE कराएगा ओपन-बुक एग्जाम, जाने कब से होगा लागू

Writer D by Writer D
22/02/2024
in शिक्षा
0
SSC

SSC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ओपन बुक एग्जाम (Open-Book Exam) पर विचार कर रहा है। CBSE ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए ओपन-बुक परीक्षा का प्रस्ताव रखा है, जो नवंबर में प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जाएगा। ओपन-बुक परीक्षा में छात्रों को एग्जाम के दौरान अपने नोट्स, पाठ्यपुस्तकें या अन्य अध्ययन सामग्री ले जाने और उन्हें देखने की अनुमति होती है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार CBSE पिछले साल जारी नए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क सिफारिशों के अनुरूप कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ओपन बुक परीक्षा (Open-Book Exam) पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने इस साल के अंत में कक्षा 9 और 10वीं के लिए अंग्रेजी, गणित। विज्ञान और कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए अंग्रेजी, गणित और जीवविज्ञान के लिए कुछ स्कूलों में ओपन-बुक टेस्ट का एक पायलट रन प्रस्तावित किया है, ताकि इसमें लगने वाले समय का मूल्यांकन किया जा सके।

क्या है ओपन बुक परीक्षा (Open-Book Exam) ?

ओपन-बुक परीक्षा (Open-Book Exam) में छात्रों को परीक्षा के दौरान अपने नोट्स, पाठ्यपुस्तकें या अन्य अध्ययन सामग्री ले जाने और उन्हें देखने की अनुमति होती है। हालांकि ओबीई आवश्यक रूप से बंद-किताब वाली परीक्षाओं से आसान नहीं हैं। अक्सर वे अधिक चुनौतीपूर्ण होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक ओपन-बुक टेस्ट किसी छात्र की याददाश्त का नहीं बल्कि किसी विषय की उसकी समझ और अवधारणाओं का विश्लेषण या लागू करने की क्षमता का आकलन करता है। यह केवल पाठ्यपुस्तक की सामग्री को उत्तर पुस्तिका पर लिखना नहीं है।

कब से आयोजित करने का है प्रस्ताव?

रिपोर्ट के अनुसार पायलट रन इस साल नवंबर-दिसंबर में आयोजित करने का प्रस्ताव है और अनुभव के आधार पर बोर्ड यह तय करेगा कि कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए उसके सभी स्कूलों में मूल्यांकन के इस रूप को अपनाया जाना चाहिए या नहीं। बोर्ड जून तक ओबीई पायलट के डिजाइन और विकास को पूरा करने की योजना बना रहा है और इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से परामर्श करने का फैसला किया है।

पहले भी बनाई गई थी योजना

CBSE ने पहले 2014-15 से 2016-17 तक तीन वर्षों के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की फाइनल परीक्षाओं के लिए ओपन टेस्ट आधारित मूल्यांकन या ओटीबीए प्रारूप का प्रयोग किया था, लेकिन हितधारकों से मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण इसे लागू नहीं किया गया था।

Tags: CBSECBSE NewsCBSE updatesopen book exam
Previous Post

ISRO की बड़ी सफलता, INSAT 3DS पृथ्वी की जियोसिंक्रोनस कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित

Next Post

किसान बंधुओं की आय दोगुना करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पितः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
bmc-gen-z-fellowship-2026
शिक्षा

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

25/08/2026
Result
शिक्षा

उप्र संस्कृत शिक्षा परिषद के डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित, 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

24/08/2026
UPSSSC
Main Slider

कनिष्ठ सहायक भर्ती में 50 अभ्यर्थियों का चयन, UPSSSC ने जारी किया परिणाम

21/08/2026
UPSC
शिक्षा

UPSC-EPFO में APFC के 80 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

21/08/2026
Next Post
CM Yogi

किसान बंधुओं की आय दोगुना करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पितः योगी

यह भी पढ़ें

bhojpuri singer antara singh priyanka

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने नए गाने के साथ यूट्यूब पर मचाया तहलका

21/06/2021
YIDA

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पूरे किये गये आईआईटी दिल्ली के सुझाये गये सभी सुरक्षात्मक उपाय

30/03/2025
रिश्वतखोरी मामले में पुलिस चौकी सस्पेंड

लालू की पार्टी ने किया ट्वीट और नप गए पटना के आधे दर्जन पुलिसवाले!

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version