• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ महापर्व को स्वच्छ पर्व के रूप में मनाएं: एके शर्मा

नगरों की साफ-सफाई, सुन्दरता, व्यवस्थापन को अगले पायदान पर ले जाने का करें कार्य: एके शर्मा

Writer D by Writer D
17/11/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने आज प्रातः 08ः00 बजे अपने 14 कालीदास आवास से सभी नगरीय निकायों के उच्चाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी निकायों की साफ-सफाई, व्यवस्थापन और संचारी रोग नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही शुरू हो रहे छठ महापर्व पर घाटों एवं पूजा स्थलों पर गत वर्ष की भांति ही उत्कृष्ट व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं व बच्चों को दुर्घटना एवं गहरे जल में जाने से बचाने के लिए बैरिकेटिंग कराएं। पूजा सामग्री नदी में न बह जाए इसके लिए जाल लगाएं। लोगों को असुविधा न हो, व्यवस्था हेतु साइनेज का प्रयोग करें। घाटों का सुशोभन कराएं तथा वहां पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी स्थापित किया जाय। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कूड़े के नियमित उठान और निपटान की समुचित व्यवस्था हो। प्लास्टिक फ्री त्योहार हो, इसके लिए लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करें।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)   ने नगरीय व्यवस्थापन को अगले पायदान पर ले जाने के लिए कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। नगरों की सुन्दरता पर ध्यान दें। पार्कों, उद्यानों, बगीचों, अमृत सरोवरों के निर्माण, चौराहों के सुन्दरीकरण पर विशेष ध्यान दें। साफ किये गये कूड़ा स्थलों का सुन्दरीकरण कराएं। ऐसे स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट, वेन्डिंग जोन, फूड स्टाल भी बनाएं।

AK Sharma

ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि संचारी रोगों खासतौर से डेंगूं, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों को जारी रखें। नगरों की साफ-सफाई, फॉगिंग, दवाओं के छिड़काव पर ध्यान दें। कहीं पर भी जलभराव न हो। नाले-नालियों की सफाई कराते रहें। जहां कहीं पर भी ऐसे केसेस आ रहे हों, वहां पर विशेष ध्यान दें। सड़कों, नगरों के प्रमुख मार्गों पर कहीं पर भी कूड़े का ढेर दिखाई न दे, इसके लिए सतर्कता बरतें। प्रातः ही साफ- सफाई, कूड़ा उठान हो जाये। छोटे नगरों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाएं। बाजारों, सब्जी मण्डियों, बस स्टेशनों एवं पब्लिक स्थानों पर सुबह-शाम सफाई करायी जाय। उन्होंने वाराणसी नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि आदमपुर, जैदपुर में डेंगू व वायरल फीवर की आ रही शिकायतों पर गम्भीरता से ध्यान दें।

बिजली निगम के बाबू घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने धार्मिक, ऐतिहासिक, दर्शनीय एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, सुन्दरीकरण, व्यवस्थापन आदि पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि वंदन योजना के तहत ऐसे स्थलों पर कार्य कराये जाने हैं। उन्होंने कहा कि नगर के किसी एक सड़क को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए कार्य किया जाय। नगरों में शौचालयों के व्यवस्थापन, स्ट्रीट लाइट में सोलर लाइट का प्रयोग हो, इस प्रकार की व्यवस्था पर ध्यान दें। उन्होंने डीसीसीसी के अधिकारियों को व्यवस्था की निगरानी के लिए लगातार एक्टिव रहने के भी निर्देश दिये।

AK Sharma

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, निदेशक नगरीय निकाय नितीन बंसल, विशेष सचिव के साथ सभी नगरीय निकायों के नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaChhath PujaLucknow Newsnagar cikas mantriup newsurja mantri
Previous Post

बिजली निगम के बाबू घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Next Post

सभी मुख्य अभियंता सतर्क रहें, गांवों की विद्युत आपूर्ति में न हो व्यवधान: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
AK Sharma

सभी मुख्य अभियंता सतर्क रहें, गांवों की विद्युत आपूर्ति में न हो व्यवधान: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated on National Technology Day

सीएम योगी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की वैज्ञानिकों को दी बधाई

11/05/2024
NICU

शिशु नर्सरी में 2 नवजात बने काल का ग्रास, थोड़ी देर पहले ही दूध पिलाकर लौटी थीं माएं

19/04/2022
ahmad patel 25

सबसे निचले स्तर से शुरू की थी राजनीति, हमेशा से रहे हैं कांग्रेस के करीबी

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version