• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम-सीएम आवास लाभार्थियों के घर दीपावली मनाएं कार्यकर्ता : सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा चुनाव के निमित्त उनका मार्गदर्शन भी किया।

बैठक में आये गोरखपुर क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में प्रदेश के 43 लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है।

इस दीपावली ऐसे लाभार्थियों का घर दीपक के प्रकाश से प्रकाशमय बनाना है। इसलिए भाजपा का सभी कार्यकर्ता ऐसे लाभार्थियों के घर पहुंचे और दीपावली को उनके आवासों पर दिया जलाएं। मिष्ठान वितरण करें। उनकी खुशियों में भागीदार बनें। इत्यादि का वितरण करना चाहिए ऐसे सभी लाभार्थियों की दीपावली विशेष तरह से मनाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन 2022 को लेकर भाजपा नेताओं में जोश भी भरा। 30 अक्टूबर और 2 नवम्बर 1990 को याद करते हुए कहा कि 31 वर्ष पहले अयोध्या में रामभक्तों पर निर्मम व बर्बर व्यवहार हुआ था। इस समय की सरकार ने श्रीराम भक्तों पर गोली चलवाई थी। इस त्रासदी के दर्द को हर भारतीय परिवार ने महसूस किया। सेकलुरिज्म के नाम पर गैर भाजपा दल या तो मौन थे या तुष्टिकरण के नाते इस घटना को जायज ठहराते रहे। लेकिन श्रीरामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भारतीय जनता पार्टी की नीयत इस मुद्दे पर साफ थी। इतना ही नहीं, जब 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन शुरू किया। यह शहीद कारसेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र से कोई वास्ता नहीं : शाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद दुनिया का नजरिया बदला है। भाजपा के प्रति देश का नजरिया भी बदला है। क्योंकि इन वर्षो में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को जनता के बीच बीच मजबूती के साथ रखने का आह्वान किया। कहा कि सपा, बसपा और बाकी विरोधी दल चेहरा, और जाति को आधार बनाकर काम करते हैं। जबकि भाजपा की लीडरशिप अटूट निष्ठा के साथ देश और समाज की सेवा करती है। कोरोना काल में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन की मंशा से किए गए कार्य इसका उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व की सपा और बसपा की सरकार में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति पर कई उदाहरण देते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताया।

Tags: cm yogigorakhpur newsup government newsup newsYogi News
Previous Post

यूपी में कम हुई कोरोना की रफ्तार, मिले सिर्फ 107 सक्रिय मामले

Next Post

उत्तर प्रदेश में विपक्ष की दाल नहीं गलने वाली : धर्मेंद्र प्रधान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post

उत्तर प्रदेश में विपक्ष की दाल नहीं गलने वाली : धर्मेंद्र प्रधान

यह भी पढ़ें

winter care

ठंड में मेकअप के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, कहीं खूबसूरती पर ना फिर जाए पानी

20/12/2021
cm yogi

जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर छाए योगी आदित्यनाथ

05/06/2023
rekha रेखा

BB OTT: बिग बॉस के घर में होगी रेखा की एंट्री, मिलेगी ये ज़िम्मेदारी 

19/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version