• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी के बाद पहली बार मना रहे हैं लोहड़ी, तो गलती से भी न करें ये काम

Writer D by Writer D
06/01/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
lohri

lohri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोहड़ी (Lohri) को उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में गिना जाता है। पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में लोहड़ी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। हर साल ही लोग बड़ी धूमधाम से नाच गाकर इस त्योहार को मनाते हैं, लेकिन शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है।

साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जएगी। ऐसे में इस साल लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को मानाया जाएगा। वहीं अगर आप भी शादी के बाद इस साल पहली लोहड़ी मनाने जा रहे हैं, तो इन कामों को भूलकर भी न करें।

काले कपड़े न पहने

हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि किसी भी शुभ मौके पर काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसे में अगर इस साल आप शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी मनाने जा रहे हैं, तो काले कपड़ों को पहनने से परहेज करें। लोहड़ी पर रंग-बिरंगे कपड़े पहने।

सोलह श्रृंगार करना न भूले

लोहड़ी पर महिलाएं 16 श्रृंगार करें। पुरुष इस दिन नए वस्त्र पहने। नव विवाहित जोड़ों को रात के समय लोहड़ी की आग में तिल, गुड़, रेवड़ी और पॉपकॉर्न आदि डालना चाहिए। उसके बाद बड़े बुजुर्गों का आशिर्वाद अवश्य लेना चाहिए।

जूते-चप्पल पहनकर न करें परिक्रमा

लोहड़ी की पूजा और परिक्रमा जूते-चप्पल पहनकर नहीं करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो जोड़े जूते-चप्पल पहनकर लोहड़ी की अग्नि की परिक्रमा करते हैं, उनका जीवन दुख और कष्टों से घिर जाता है। इस वजह से लोहड़ी की परिक्रमा नंगे पांव की जानी चाहिए।

झूठा प्रसाद अग्नि में डालने से बचें

लोहड़ी की पूजा और परिक्रमा के दौरान अग्नि में तिल रेवड़ी और पॉपकॉर्न का प्रसाद डाला जाता है। प्रसाद डालते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि वो प्रसाद झूठा न हो।

मांसाहार न खाएं

लोहड़ी के त्योहर पर नवविवाहित जोड़ा अग्नि की पूजा और परिक्रमा करता है। ऐसे में इस दिन मांसाहार और शराब के सेवन से बचना चाहिए।

Tags: Lohrilohri date
Previous Post

कब से शुरू होंगे माघ गुप्त नवरात्रि? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Next Post

लोहड़ी बिना पार्लर जाए मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

triphala
फैशन/शैली

पेट के साथ-साथ स्किन के लिए भी है फायदेमंद त्रिफला

14/12/2025
Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ से निजात पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

14/12/2025
Jaggery
Main Slider

फेस पर निखार लाएगा ये मीठी चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

14/12/2025
Hair
फैशन/शैली

तेजी से लंबे होंगे बाल, घर पर बनाएं होममेड ऑयल

14/12/2025
eyebrows
फैशन/शैली

इस तरह से बनाएं अपनी आईब्रो, मिलेगा आकर्षक लुक

14/12/2025
Next Post
Coconut Oil

लोहड़ी बिना पार्लर जाए मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

यह भी पढ़ें

सीएम योगी cm yogi

योगी का गोण्डा का दौरा : नवनिर्मित कोविड हॉस्पिटल का करेंगे लोकार्पण, तैयारियां पूरी

26/08/2020
arrested

नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

11/11/2021
Khamaria Ordnance Factory

खमरिया ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भीषण धमाका, 13 कर्मचारी घायल

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version