• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक साल के लिए हिन्दी विषयक कर्मकांड रोकें केंद्र व राज्य सरकारें

Writer D by Writer D
14/09/2023
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Hindi

CS Upadhyay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/ देहरादून। भारतीय जनसंघ के  संस्थापक और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता  पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) ने केंद्र एवं समस्त राज्य सरकारों से मांग की है कि वे एक साल के लिए  समस्त हिन्दी-विषयक (Hindi Related) पुरस्कारों, कर्मकाण्डों , सम्मेलनों , गोष्ठियों और आयोजनों पर कड़ाई से रोक लगाएं। इन नुमाइशों को संज्ञेय-अपराध घोषित करने की अधिसूचना जारी करें।

उनका (CS Upadhyay) कहना है कि इन निरर्थक एवं  अपरिणामकारी जलसों में  अकूत पैसा खर्च हो जाता है। इस पैसे का सदुपयोग किया जा सकता है। इस एक वर्ष के स्थगन से प्राप्त धनराशि का उपयोग देश के उन सभी उच्च-पाठ्यक्रमों की पुस्तकों का अनुवाद हिन्दी (Hindi) एवं अन्य समस्त भारतीय भाषाओं ( संविधान की अष्टम अनुसूची में उल्लिखित 22 भाषाएं जिनकी लिपि उपलब्ध है) के लिए किया जाना चाहिए जिनकी पुस्तकें आजादी के 75 साल बाद भी  भी हमारे पास उपलब्ध नहीं हैं।

दूसरा देश की आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने सभी राज्यों में ‘हिन्दी ग्रन्थ अकादमी’ का गठन किया था।  देश के समस्त उच्च पाठ्यक्रमों की पुस्तकें देशज भाषाओं में उपलब्ध कराना अकादमी का मूल उद्देश्य था।

उन्होंने कहा कि 1977  में उत्तर-प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में समाहित कर दिया गया, फलस्वरूप अकादमी इससे हिन्दी संस्थान (Hindi Sansthan) का एक प्रभाग मात्र बनकर रह गयी।  उन्होंने उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से  अनुरोध किया है कि वे  मेरे सुझावों की दिशा में उत्तर-प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी को पुनर्जीवित करने का आदेश जारी करें।  विश्व हिंदी  दिवस (World Hindi Diwas) पर देहरादून से वक्तव्य जारी करने वाले न्यायविद , सदस्य विधि आयोग (समकक्ष प्रमुख सचिव,विधायी)चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

हिन्दी माध्यम से एल-एल.एम. उत्तीर्ण करने वालेवे प्रथम भारतीय छात्र हैं।  न्यायिक क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘न्याय-मित्र’ से पुरस्कृत न्यायाधीश हैं।

‘हिन्दी से न्याय’ (Hindi se Nayay) देशव्यापी अभियान के नेतृत्व पुरुष हैं। हिंदी (Hindi) को शिखर पर ले जाने की अपनी जिद के लिए वे पूरे देश में जाने जाते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और समस्त राज्य सरकारों से अपेक्षा की है  कि अगर वे वाकई हिन्दी का उत्थान करना चाहती हैं तो  उन्हें एक साल के लिए  हिंदी (Hindi) के नाम पर होने वाले कर्मकांडों और अपव्यय को रोकना ही होगा। यही वक्त का तकाजा भी है।

Tags: cs upadhayayhindi diwaehindi se nayayup newsUttarakhand News
Previous Post

छत के मलबे में दबकर पिता एवं उसके दो पुत्रों की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Next Post

एसएसएफ के हवाले होगी राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
Ramlala

एसएसएफ के हवाले होगी राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा

यह भी पढ़ें

'Panga' girl once again tightened Alia Bhatt's film 'Gangubai Kathiawadi'

‘पंगा’ गर्ल ने एक बार फिर आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ कसा तंज

22/04/2021
"I think vaccination is very important in today's time: Varun Sharma

“मुझे लगता है आज के समय में वैक्सीनेशन बहुत जरुरी”: वरुण शर्म

12/06/2021

कांग्रेस की नई टीम को कैप्टन का आशीर्वाद, बोले- ‘पंजाब ही नहीं पूरे देश के बारे में सोचना है, हम पर दोहरी जिम्मेदारी’

23/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version