• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी के प्रयास रंग लाए, उत्तराखंड में ईपीएफओ के नए कार्यालयों पर केंद्र ने दिए सकारात्मक संकेत

Writer D by Writer D
05/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पृथक क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना का रास्ता खुल सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया है कि राज्य की मांग पर ईपीएफओ के प्रचलित मानकों और नीतियों के अनुरूप गंभीरता से विचार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में कहा है कि ईपीएफओ के नए कार्यालयों की स्थापना अथवा मौजूदा कार्यालयों के उन्नयन का निर्णय कार्यभार, कार्यक्षेत्र, कर्मचारियों की संख्या, प्रशासनिक आवश्यकताओं और सेवा वितरण की जरूरतों के आधार पर लिया जाता है। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के बीच कार्यभार का संतुलन बनाए रखने और सेवा प्रदायगी को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ईपीएफओ कार्यालयों का युक्तिकरण भी किया गया है।

पत्र में केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए सभी सुझावों और मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है तथा उनका परीक्षण ईपीएफओ की निर्धारित नीतियों और मानकों के अनुरूप किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कर्मचारियों, पेंशनभोगियों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ईपीएफओ की सेवाओं का विस्तार राज्य के हित में आवश्यक है, जिससे लाभार्थियों को अधिक सुगम, त्वरित और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और जनहित को ध्यान में रखते हुए राज्य में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों के विस्तार के संबंध में सकारात्मक निर्णय लेगी।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की, आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया जोर

Next Post

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
Prahlad Joshi congratulated on Uttarakhand becoming a 'completely literate state'

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

Mokshada Ekadashi

अपरा एकादशी पर करें ये खास उपाय, घर आएंगी मां लक्ष्मी!

23/05/2025

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, 16 डिब्बों की मालगाड़ी युवक के ऊपर से गुजर गई लेकिन…..

23/10/2020

IND vs NZ: विराट कोहली फिर हारे टॉस, फैन्स ने शेयर किए मीम्स

31/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version