• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के लिए हैं डेथ वारंट : अरविंद केजरीवाल

Desk by Desk
28/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, मेरठ, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। मेरठ जिले में रविवार को आयोजित किसान महापंचायत में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। सरकार उनकी जमीनें छीनना चाहती है और उन्हें 3-4 पूंजीपतियों को देना चाहती है। किसान अपने ही खेतों में मजदूर बन जाएंगे, इसीलिए किसानों के लिए यह करो या मरो की स्थिति है।

#WATCH Entire Red Fort incident was done by them. Many people told me that they were deliberately shown wrong path as they didn't know streets of Delhi. Those who hoisted flag were their (BJP) workers. Our farmers can be anything but anti-nationals: Delhi CM Kejriwal in Meerut pic.twitter.com/955FWvNWLe

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 28, 2021

खेसारी पर भड़के प्रदीप पांडे, कहा- सठिया गए हैं जो सुशांत का मज़ाक बना रहे हैं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां तक कि अंग्रेजों ने हमारे किसानों पर इस हद तक अत्याचार नहीं किया, उन्होंने जमीन पर कीलें नहीं ठोंकीं। इस सरकार ने अत्याचार के मामले में अंग्रेजों को पीछे छोड़ दिया है।

Even Britishers did not oppress our farmers to this extent, they did not fix nails on the ground. This government has left behind the Britishers: Delhi CM Arvind Kejriwal in Meerut https://t.co/Zxu7viHtmz

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 28, 2021

 

तीनों कृषि कानून के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने मेरठ में दिल्ली बाईपास स्थित संस्कृति रिसोर्ट में किसान महापंचायत का आयोजन किया है। कांग्रेस, रालोद के बाद आप ने किसान महापंचायत की शुरुआत की है। मेरठ में पहली महापंचायत हुई।

केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि किसानों पर झूठे मुकदमे किये जा रहे हैं। लालकिले का पूरा कांड इन लोगों ने खुद कराया है। मेरे पास तमाम लोग आते हैं। सभी ने कहा कि इन लोगों ने जानबूझकर किसानों को लालकिले का रास्ता दिया। जिन लोगों ने लालकिला पर झंडा फहराया, वह इनके अपने कार्यकर्ता थे। कहा कि किसान कुछ भी हो सकता है। देशद्रोही नहीं हो सकता है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों पर देशद्रोह का मुकदमा कर रही है। किसानों को आतंकवादी बोल रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि किसानों को हमेशा धोखा दिया गया। देश में 70 साल में सभी पार्टी की सरकारें देश में आईं, सभी ने किसानों के साथ छल किया है। किसानों ने केवल अपने फसल की कीमत मांगी है लेकिन उसे भी नहीं दे रहे हैं। हर पार्टी की घोषणापत्र में किसानों की बात होती हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं किया जाता है। आज किसानों को फसल की तय कीमत मिल जाती तो उन्हें लोन नहीं लेना होता। किसान कहता है कि लोन माफ कर दो। हर पार्टी चुनाव से पहले लोन माफ करने की बात कहती है, लेकिन सरकार बनने पर नहीं किया जाता।

केजरीवाल ने कहा कि 25 साल में साढ़े तीन लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 2014 के घोषणात्र में भाजपा ने कहा था कि स्वामिनाथन रिपोर्ट लागू करेंगे। फसल का 50 प्रतिशत लाभ देंगे। एमएसपी लागू करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि एमएसपी नहीं दे सकते। यह तो किसानों से धोखा है। आज जिस तरह से पूरे देश में किसानों पर अत्याचार हो रहा है। पानी की बौछारें छोड़ी जा रही हैं। इनके रास्ते में कीलें बिछाई जा रही हैं। ये किसान हैं, देश के दुश्मन नहीं हैं। अंग्रेजों ने भी इतने जुल्म नहीं किये थे। इन लोगों ने तो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया।

Tags: Arvind KejriwalDelhi CM Arvind Kejriwalhindi newsKisan Mahapanchayat in MeerutMahapanchayat of farmers in MeerutMahapanchayat of Kejriwalnews in hindiअरविंद केजरीवालकिसान महापंचायतकेजरीवाल की महापंचायतमेरठ में किसान महापंचायतमेरठ में किसानों की महापंचायतमेरठ में हुई किसानों की महापंचायतसीएम अरविंद केजरीवाल
Previous Post

खेसारी पर भड़के प्रदीप पांडे, कहा- सठिया गए हैं जो सुशांत का मज़ाक बना रहे हैं

Next Post

महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का कहर : पुणे में 14 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Desk

Desk

Related Posts

NDA- Passing out Parade
राजनीति

देश को मिलेंगे 355 जांबाज सैन्य अधिकारी, NDA के 150वें बैच की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड

30/05/2026
A friend was called on Eid and murdered.
Main Slider

आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते हैं…, ईद पर बुला दोस्त को कर दिया हलाल

30/05/2026
Nitin Naveen offered prayers at Tapkeshwar Mahadev Temple
Main Slider

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

30/05/2026
Power crisis may increase in the state
Main Slider

उत्तर प्रदेश में गहराया बिजली संकट, एक साथ कई पावर प्लांट फेल होने से चरमराई पूरी व्यवस्था

30/05/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
Next Post
31 मार्च तक स्कूल बंद

महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का कहर : पुणे में 14 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

यह भी पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

02/12/2021

विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक सम्पन्न

25/06/2022
Farmers

योगी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, इस योजना से होगा बड़ा फायदा

07/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version