• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AI कंपनी की CEO ने गोवा में की बेटे की हत्या, लाश बैग में लेकर भागी कर्नाटक

Writer D by Writer D
09/01/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Suchana Seth murdered her son in Goa

Suchana Seth murdered her son in Goa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पणजी। गोवा में एक हैरान करने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की महिला सीईओ ( Suchana Seth) ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या (Murder) कर दी। महिला बेटे की लाश को बैग में लेकर जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि सोमवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या करने के बाद उसका शव एक बैग में रखकर वह कर्नाटक भाग गई थी।

सूचना सेठ (Suchanaa Seth) के सोमवार को चेक आउट करने के बाद अपराध का खुलासा हुआ। सेठ के अपार्टमेंट छोड़ने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ सफाई करने गया तो वहां खून के धब्बे मिले। पुलिस को अभी तक हत्या का कोई मकसद नहीं मिला है। गोवा पुलिस के अलर्ट के आधार पर, उसे कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के ऐमंगला पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था। कलंगुट से एक पुलिस टीम सूचना सेठ ( Suchana Seth) को हिरासत में लेने और उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाने के लिए सोमवार देर रात कर्नाटक गई थी।

कलंगुट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परेश नाइक ने बताया कि सेठ ने शनिवार को कैंडोलिम के होटल सोल बनयान ग्रांडे के रूम नंबर 404 में चेक इन करते समय बंगलूरू का पता दिया था।

वहीं, होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि जब सूचना ने बंगलूरू लौटने के लिए टैक्सी बुलाने के लिए कहा, तो उन्हें समझाया गया कि विमान से जाना ज्यादा सस्ता और सुविधाजनक रहेगा। लेकिन उन्होंने सड़क से यात्रा करने पर जोर दिया। इस पर होटल ने एक स्थानीय टैक्सी की व्यवस्था की।

रोहिंग्या घुसपैठियों का मददगार लखनऊ से गिरफ्तार, NGO के नाम पर विदेश से जुटाए थे करोड़ो

उत्तरी गोवा के एसपी निधिन वलसन ने कहा कि सुबह करीब 11 बजे खून के धब्बे की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें कथित तौर पर सूचना को अपने बेटे के बिना सर्विस अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। सेठ ने छह जनवरी की देर शाम को अपने चार साल के बेटे के साथ चेक-इन किया था, लेकिन सोमवार की सुबह जब उसने चेक-आउट किया तो वह गायब था।

इंस्पेक्टर नाइक ने कहा कि उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और उसे महिला को फोन देने के लिए कहा। अपने बेटे के बारे में पूछे जाने पर, सूचना ने दावा किया कि उसने उसे फतोर्दा में एक दोस्त के घर पर छोड़ दिया था। मित्र का पता बताने के लिए कहा गया तो उसने फर्जी जानकारी दे दी। इसके बाद नाइक ने टैक्सी ड्राइवर को दोबारा फोन किया, इस बार उससे कोंकणी में बात की और यात्री को कुछ भी संदेह हुए बिना पास के पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा। तब तक टैक्सी चित्रदुर्ग जिले में प्रवेश कर चुकी थी।

सूचना सेठ (Suchana Seth) को भनक लगे बिना ही ड्राइवर कार को ऐमंगला पुलिस स्टेशन की ओर ले गया। बाद में जब जांच की गई तो बैग में बच्चे का शव मिला।

Tags: crime newsGoa NewsNational newsSuhana Seth
Previous Post

रोहिंग्या घुसपैठियों का मददगार लखनऊ से गिरफ्तार, NGO के नाम पर विदेश से जुटाए थे करोड़ो

Next Post

मौसम ने ली फिर करवट, लखनऊ और उसके आसपास आज हो सकती है बारिश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की शिष्टाचार भेंट

15/07/2026
Mohali Nagar Nigam
पंजाब

विकास कार्यों पर मुहर के बीच मोहाली सदन बना अखाड़ा, पार्षद पति के बैठने पर विपक्ष ने काटा बवाल

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
Next Post
Rain

मौसम ने ली फिर करवट, लखनऊ और उसके आसपास आज हो सकती है बारिश

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है : पीएम मोदी

19/12/2020
CA Foundation Result

BSEB ने जारी किया 12th का रिजल्ट, इस लिंक पर चेक करें अपना परिणाम

16/03/2022

मथुराः सनसनीखेज वारदात, यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला दो बच्चों का शव

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version