• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया के सबसे बड़ा टेक शो CES 2026 आज से शुरु, दिखेगी AI, रोबोट और स्मार्ट भविष्य की झलक

Desk by Desk
06/01/2026
in Tech/Gadgets
0
CES 2026: दुनिया के सबसे बड़े टेक शो में AI, रोबोट और स्मार्ट भविष्य की दिखेगी झलक
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनिया के सबसे बड़े टेक शो कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) की शुरुआत 6 जनवरी से होने वाली है. लेकिन यह साफ हो गया है कि साल 2026 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और हेल्थ टेक के नाम रहने वाला है. अमेरिका के लास वेगास में हो रहे इस इवेंट में AI लगभग हर प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म की रीढ़ बन चुका है. Nvidia, AMD, Samsung और LG जैसी दिग्गज कंपनियां 2026 की टेक दिशा तय करती नजर आ रही हैं. इस इवेंट में हेल्थ, मोबिलिटी और कंटेंट क्रिएशन जैसे सेक्टर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले हैं.

CES 2026 का फोकस: हर जगह AI

CES 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर कैटेगरी में छाया हुआ है. Nvidia के CEO Jensen Huang और AMD की CEO Lisa Su ने AI को प्रोडक्टिविटी और फ्यूचर सॉल्यूशंस का आधार बताया. Lenovo जैसे ब्रांड्स भी AI को डिवाइस लेवल तक ले जाने की रणनीति दिखा रहे हैं. इस बार AI सिर्फ फीचर नहीं, बल्कि पूरे इकोसिस्टम की नींव बनता दिख रहा है, चाहे वह स्मार्ट होम हो या पर्सनल कंप्यूटिंग.

रोबोटिक्स और ह्यूमनॉइड्स का बढ़ता दबदबा

CES 2026 में रोबोट्स की मौजूदगी पहले से कहीं ज्यादा है. LG ने घरेलू रोबोट CLOiD और Hyundai की मैन्युफैक्चरिंग रोबोटिक्स पर बड़ी घोषणाएं हुई हैं. ह्यूमनॉइड रोबोट्स को लेकर उत्साह भी है और सवाल भी. CTA के मुताबिक आने वाले 1020 सालों में ये रोबोट्स ज्यादा आम हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इनका इस्तेमाल अभी शुरुआती दौर में है.

हेल्थ, वियरेबल्स और लॉन्गेविटी टेक

इस साल CES में हेल्थ टेक खास फोकस में है. शरीर के लगभग हर हिस्से के लिए वियरेबल डिवाइस दिखाए जा रहे हैं. AI आधारित ऐप्स आदतें बदलकर बीमारियों के इलाज की दिशा में काम कर रहे हैं. CTA का मानना है कि टेक्नोलॉजी हेल्थ केयर की कमियों को तेजी से भर रही है. बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बने स्मार्ट सॉल्यूशन इस बार पहली बार अलग मंच पर पेश किए गए हैं.

मोबिलिटी, ड्रोन और भविष्य का ट्रांसपोर्ट

CES 2026 में मोबिलिटी सिर्फ सेल्फ ड्राइविंग कारों तक सीमित नहीं है. ड्रोन, बोट्स और नए ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशंस भी चर्चा में हैं. AI आधारित नेविगेशन और ऑटोमेशन इस सेक्टर को नई दिशा दे रहे हैं. एक्सटेंडेड रियलिटी का इस्तेमाल रोबोट ट्रेनिंग और फिजिकल AI के लिए किया जा रहा है, जो आने वाले समय में इंडस्ट्री को बदल सकता है.

CES 2026 में Samsung का बड़ा दांव

CES 2026 से पहले Samsung का First Look Event खास माना जा रहा है. कंपनी के CEO TM Roh AI-पावर्ड कंज्यूमर एक्सपीरियंस पर फोकस कर सकते हैं. Galaxy S26 सीरीज की झलक, नया ट्राईफोल्ड डिवाइस और अन्य इनोवेटिव गैजेट्स दिखाए जाने की उम्मीद है. Samsung का कीनोट कंपनी के ऑफिशियल YouTube और Newsroom पर लाइव देखा जा सकेगा, जिससे इसके अगले साल के रोडमैप के संकेत मिल सकते हैं.

Tags: CES 2026
Previous Post

इलेक्ट्रिक कारों की Boss बनी ये कंपनी, अमेरिका की Tesla को चटा दी धूल

Next Post

इतना सस्ता हुआ iPhone 16 Pro Max, यहां पर मिल रही तगड़ी डील

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
₹24,000 सस्ता हुआ iPhone 16 Pro Max, यहां पर मिल रही तगड़ी डील

इतना सस्ता हुआ iPhone 16 Pro Max, यहां पर मिल रही तगड़ी डील

यह भी पढ़ें

match fixing

इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ी ने सट्टेबाजी के लिए कॉन्टैक्ट की दी जानकारी

04/10/2020
kisan mahapanchayat

मुजफ्फरनगर महापंचायत: GIC पार्क में जुटने लगा किसानों का हुजूम, प्रशासन अलर्ट

05/09/2021
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ी

21/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version