• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क पर टहल रही महिला से चेन झपटी, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
snatching

snatching

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रेलवे मार्ग पर सोमवार की देर शाम घूम रही एक बुजुर्ग महिला से एक बदमाश सोने की चेन लूट कर फरार हो गया। चौबीस घंटे के भीतर मंगलवार की शाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे ने बताया कि सोमवार देर शाम प्रेमपुरा निवासी मोहित गर्ग की माता सरिता गर्ग पैदल घूमने के लिए निकली थीं। वह घूमते-घूमते फ्री गंज मार्ग स्थित साधु अस्पताल तक पहुंच गईं। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और तहसील चौराहे की तरफ भाग गए। घटनास्थल कोतवाली से केवल सौ मीटर की दूरी पर है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार सुबह कोतवाल सोमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसओजी टीम का गठन किया। शाम होते-होते पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसका दूसरा साथी निकल भागने में सफल रहा।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए बदमाश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अपना नाम मोहल्ला गद्दापाड़ा निवासी शराफत बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई चेन, नगदी और एक बाइक बरामद की है।

उन्होंने बताया शराफत शातिर किस्म का झपटमार और लुटेरा है। वह जनपद गाजियाबाद तथा हापुड़ में लगभग एक दर्जन से अधिक लूट और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह चोरी और लूट में हाथ लगे आभूषण हापुड़ और गाजियाबाद में सुनारों को बेचता था। पुलिस इन सुनारों का पता लगा रही है। इस घटना के बाद चोरी का माल खरीदने वाले सुनारों में खलबली मची हुई है।

Tags: Chain snatchingcrime newshapud newsup news
Previous Post

12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Next Post

एक करोड़ के गांजे के साथ चार महिला और पॉच पुरूष गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post
women arrested

एक करोड़ के गांजे के साथ चार महिला और पॉच पुरूष गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

kidnapped

इस्पात व्यवसायी का अपहरण, पुलिस दबिश से घबराकर कुछ ही घंटों में मुक्त किया

04/10/2020
भगवान राम की प्रतिमा

गाजियाबाद : मॉल में लगी भगवान राम की 8 फीट की प्रतिमा, बनी आकर्षण का केंद्र

01/11/2020
CM Yogi

‘आज जीवन धन्य हो गया… कृतज्ञ हूं, आह्लादित हूं’, गर्भगृह में पूजन की तस्वीर पोस्ट कर बोले सीएम योगी

22/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version