• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चैत्र नवरात्रि इस दिन से हो रही शुरू, जान लें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
20/03/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chaitra Navratri

Chaitra Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) के दिन पावन माने गए हैं। साल में चार बार नवरात्रि पड़ती है। इसमें दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि शामिल है। प्रत्यक्ष नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। पहली प्रत्यक्ष नवरात्रि चैत्र माह में मनाई जाती है। हिंदू धर्म में माता दुर्गा शक्ति का रूप मानी जाती हैं। नवरात्रि के नौ दिन में भक्त माता के नौ रूपों की पूजा-उपासना करते हैं। साथ ही व्रत भी करते हैंं। इस साल माता दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आने वाली हैं। वो हाथी पर ही प्रस्थान भी करेंगी।

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) बहुत विशेष

नवरात्रि देश भर में बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाती है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) बहुत ही विशेष मानी जाती है, क्योंकि इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन अखंड जोत जलाई जाती है। साथ ही पहले दिन कलश स्थापना भी की जाती है। अखंड जोत और कलश स्थापना से नवरात्रि के नौ दिन शुरू होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है। चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है।

इस साल कब से शुरु होगी चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) ?

हिंदू वैदिक पंचाग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) की शुरुआत यानी प्रतिपदा तिथि का आरंभ 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर हो जाएगा। वहीं तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी। वहीं इस नवरात्रि की समाप्ति 7 अप्रैल को होगी। पंचांग के अनुसार, इस चैत्र नवरात्रि 9 की बजाय 8 दिनों की होगी। क्योंकि नवरात्रि में पंचमी तिथि का छय हो रहा है।

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पहले दिन कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा। ये मुहूर्त 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भक्तों के पास कुल 4 घंटे 8 मिनट का समय होगा। इसके अलावा कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से शुरू होगा। ये 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। ऐसे में भक्तों के पस कुल 50 मिनट का समय होगा। अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना की जा सकती है।

Tags: Chaitra navratri
Previous Post

कब है चैत्र अमावस्या? जानें महत्व और उपाय

Next Post

RO-ARO प्री-2023 की परीक्षा की डेट की घोषणा, इतने घंटे का होगा एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

26/09/2026
Unwanted Hair
फैशन/शैली

अनचाहे बालों से इन आसान तरीकों से पा सकती हैं मुक्ति

26/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Next Post
JEE Main

RO-ARO प्री-2023 की परीक्षा की डेट की घोषणा, इतने घंटे का होगा एग्जाम

यह भी पढ़ें

road safety

Traffic Rules: 80 फीसद हादसों की वजह यातायात के नियमों का उल्लंघन

28/11/2020
Guddu Jamali

हाथी की सवारी छोड़ साइकिल पर सवार हुए गुड्डू जमाली, कहा- मैं जिंदगी भर सपा में ही रहूंगा

28/02/2024
Mahesh Jethmalani

वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी राज्यसभा के लिए नामित किए गए

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version