• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथी की सवारी छोड़ साइकिल पर सवार हुए गुड्डू जमाली, कहा- मैं जिंदगी भर सपा में ही रहूंगा

Writer D by Writer D
28/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Guddu Jamali

Guddu Jamali joins SP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में झटका खाने के बाद सपा आजमगढ़ किले को मजबूत करते हुए बुधवार को बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली (Guddu Jamali) सपा में शामिल कराया है। इस मौके पर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली (Guddu Jamali) ने कहा कि मैंने किसी लोभ-लालच में यह फैसला नहीं लिया है। मैंने सोच समझकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज देश के जो हालात हैं उसके लिए यह एक जरूरी निर्णय है।

उन्होंने (Guddu Jamali) कहा कि मेरे ऊपर हिंदू समाज के लोगों का अहसान है। मेरे 90 फीसदी दोस्त हिंदू हैं। मैं सोच भी नहीं सकता है कि हिंदू-मुसलमान को लड़ाया जा सकता है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  से कहा कि मैं जिंदगी भर सपा में ही रहूंगा और पीडीए (PDA) को मजबूत करने का काम करूंगा।

इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) परिवार बढ़ता जा रहा है। लोग सपा में आ रहे हैं। 2024 के चुनाव में एक तरफ वो लोग है जो संविधान को खत्म कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो हैं जो संविधान बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कभी समुद्र मंथन हुआ था अब संविधान मंथन होगा।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने वालों विधायकों पर अखिलेश यादव ने कहा कि अंतरात्मा वालों का अंतरखात्मा हो गया है। वो लोग जनता का कैसे सामना करेंगे जो भाजपा को हराकर आए हैं? सपा विधायक मनोज पांडेय के बारे में उन्होंने कहा कि वो तो हमें भाजपा-आरएसएस (BJP-RSS) के बारे में सूचनाएं देते थे। मुझे दुख है कि अब मुझे वो सूचनाएं कौन देगा? उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को वोट करने वाले विधायकों पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी।

हिमाचल में सियासी भूचाल, सीएम सुखविंदर सुक्खू ने की इस्तीफे की पेशकश

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उनको क्या पैकेज मिलेगा? इसका मुझे इंतजार है। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक ग्रुप सिद्धांतहीन भाजपा का बना लेना चाहिए जिसमें दूसरे दलों से तोड़कर लाए गए लोगों को रखा जाए। उन्होंने कहा कि पीडीए (PDA)  का परिवार बढ़ते जाने से भाजपा का डर बढ़ता जा रहा है।

भाजपा से ज्यादा बेईमान सरकार कोई नहीं : शिवपाल सिंह यादव

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (SP leader Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि भाजपा राज में किसान, नौजवान और मुसलमान सब परेशान हैं। ये लोग भगवान राम का नाम लेकर बेईमानी करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इतनी सरकारें देखी हैं पर भाजपा से ज्यादा बेईमान कोई नहीं है। आज भारतीय जनता पार्टी ने देश के सामने संकट पैदा किया है, संविधान को बदलने की नियत है और इसी के साथ-साथ पूरी तरह से लोकतंत्र की मान्यताओं को समाप्त करने की कोशिश की है।

Tags: akhilesh yadavguddu jamaliLucknow NewsSamajwadi partyshivpal yadav
Previous Post

हिमाचल में सियासी भूचाल, सीएम सुखविंदर सुक्खू ने की इस्तीफे की पेशकश

Next Post

‘मामा’ को इन सीटों से मिल सकता है टिकट, लोकसभा चुनाव के दावेदारों के नाम आए सामने

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

11/07/2026
CM Yogi
आगरा

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

11/07/2026
Next Post
BJP Election Committee

'मामा' को इन सीटों से मिल सकता है टिकट, लोकसभा चुनाव के दावेदारों के नाम आए सामने

यह भी पढ़ें

बॉडी में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये

22/03/2026

अखिलेश ने मेधावी छात्र-छात्रों को बांटे लैपटॉप, बोले- पता चला जाएगा कौन आ रहा है?

28/10/2021
Another Lashkar terrorist's house was blown up

सेना का ताबड़तोड़ एक्शन जारी… लश्कर के एक और आतंकी के घर को धमाके से उड़ाया

27/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version