• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चक्का जाम : सड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी, दिल्ली में 10 मेट्रो स्टेशन बंद

Desk by Desk
06/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी

सड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देशभर में शनिवार को जारी किसानों के चक्का जाम के मद्देजनर दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गणतंत्र दिवस हिंसा से सबक लेते हुए आज दिल्ली में 50 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को लालकिले से लेकर दिल्ली की सीमाओं पर तैनात किया गया है।

इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों के चलते ऐहतियातन अब तक अपने 10 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी बंद कर दी है। हालांकि, इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। दिल्ली मेट्रो के जिन स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी बंद की गई है उनमें- मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, विश्वविद्यालय, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, खान मार्केट और नेहरू प्लेट शामिल हैं।

Punjab: Protesters block roads as part of 'Chakka Jaam' call given by farmers from 12 pm to 3 pm today; visuals from Amritsar and Mohali#FarmLaws pic.twitter.com/xt5GvLYBlj

— ANI (@ANI) February 6, 2021

जानकारी के अनुसार, किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। इसको देखते हुए दिल्ली में लाल किला, आईटीओ समेत सभी बॉर्डरों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके साथ चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। हालांकि, किसानों ने दिल्ली चक्का जाम से बाहर रखा है, लेकिन पुलिस सुरक्षा में कोई चूक नहीं करना चाहती है।

इसके साथ ही सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, शाहजहांपुर बॉर्डर, और हरियाणा के पलवल पें भी सुरक्षा कड़ी की गई है। सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के क्रम में जहां अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है वहीं, मल्टी लेयर बैरिकेडिंग, कंटीले तार तथा सड़कों पर नुकीली कीलें लगाई गई हैं।

बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा, लेकिन इन दोनों राज्यों के किसानों को किसी भी समय दिल्ली बुलाया जा सकता है। टिकैत ने कहा था कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किसान छोटे समूहों में जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपेंगे।

Tags: 10 metro stations closed in Delhi8 मेट्रो स्टेशन बंदChakka Jamdelhi metrodelhi metro newsDelhi Metro Rail Corporationdelhi newsDMRChindi newsMetro stations closednews in hindiआईटीओकेंद्रीय सचिवालयखान मार्केटजनपथजामा मस्जिदडीएमआरसीदिल्ली गेटदिल्ली न्यूजदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो न्यूजदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनमंडी हाउसलाल किलाविश्वविद्यालयसड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी
Previous Post

प्रेमी-प्रेमिका का मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला, जुलूस निकाल कर बनाया वीडियो

Next Post

मंदिर के महंत की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
murder

मंदिर के महंत की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

loot

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश

24/08/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना

22/02/2026
Adarsh karagar jail

आदर्श कारागार में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version