• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूसरी बार दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन, अटकलों का बाजार गर्म

Writer D by Writer D
26/08/2024
in झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Champai Soren

Champai Soren

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची/नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) आज दिल्ली के दौरे पर है। रविवार को उन्होंने कोलकाता का दौरा किया था। सूत्रों की मानें तो चंपाई सोरेन नई दिल्ली में बीजेपी के आला नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। झामुमो से बगावत की खबरों के बीच हाल ही में जब चंपाई ने दिल्ली का दौरा किया था तो उन्होंने इसे एक निजी यात्रा बताई थी। लेकिन इस बार का दिल्ली दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि चंपाई का बगावती सुर अब खुलकर सामने आ गया है।

नई अध्याय यात्रा कर रहे हैं चंपई सोरेन (Champai Soren)

झामुमो से बगावती सुर अपनाने के बाद चंपई सोरेन (Champai Soren) नई अध्याय यात्रा कर रहे हैं। शनिवार को भी चंपाई सोरेन ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक सफर में नए साथी की तलाश को लेकर दो-तीन दिन में रुख स्पष्ट करेंगे। ऐसे में दिल्ली दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरे के बाद चंपाई सोरेन का अगला कदम स्पष्ट हो जाएगा।

लोगों से मांगा था समर्थन

शनिवार को सरायकेला खरसावां में चंपई सोरेन (Champai Soren) ने लोगों से समर्थन मांगा था। उन्होंने कहा था कि वह 24 साल बाद एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। चंपाई सोरेन ने कहा, ‘आने वाले दिनों में हम झारखंड की जनता के लिए, आदिवासी और गरीबों के लिए काम करेंगे। देश के अंदर झारखंड का एक अलग परिचय देंगे। सभी को हम आगे बढ़ाकर सम्मान के साथ जीने का मौका देंगे। इसलिए जैसे आज तक आप लोग हमें प्यार देते आए हैं आगे भी दीजिए।’

‘Stree 2’ ने तोड़े सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, संडे को बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, ’24 साल के बाद हम एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। हमने अपनी पोस्ट में अपने दिल का दर्द बयां किया था। हमने हमेशा गरीबों के लिए आवाज उठाई है। मुझे विश्वास है कि इस नए अध्याय में आप मेरा साथ देंगे। आने वाले दिनों में हम झारखंड के आदिवासियों, गरीबों और युवाओं के लिए काम करेंगे।’

चंपई सोरेन (Champai Soren) ने बताए थे तीन विकल्प

बगावती सुर के बाद चंपई सोरेन ने तीन विकल्प बताए थे। उन्होंने कहा था कि ‘मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा, मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिलता है, तो उसके साथ आगे बढ़ूंगा।’

Tags: #ranchi newsChampai SorenJharkhand newsNational news
Previous Post

‘Stree 2’ ने तोड़े सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, संडे को बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड

Next Post

‘BSP के आत्मसम्मान का फैसला अटल’, राजनीति से संन्यास की अफवाहों पर बोलीं मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Mayawati

'BSP के आत्मसम्मान का फैसला अटल', राजनीति से संन्यास की अफवाहों पर बोलीं मायावती

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में कोरोना

महाराष्ट्र : कोल्हापुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार, मृतकों की संख्या 282

10/08/2020

स्वयंबर लॉन के बाहर खड़े लोगों को कार सवार ने रौंदा, एक की मौत कई घायल

14/04/2022
CM Dhami

विकास के वाहक हैं उद्यमी : पुष्कर सिंह धामी

24/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version