• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला चंदौली, पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चंदौली
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली में एक ही रात में तीन जगहों पर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं पुलिस मुठभेड़ में चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों बदमाश एक ही गैंग के हैं। ये पूर्वांचल और बिहार में लूट और रंगदारी की वारदात को अंजाम दिया करते थे।

एनकाउंटर के दौरान इन चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। गिरफ्तार सभी बदमाशों के ऊपर चंदौली समेत आसपास के जिलों में कई दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन चारों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली की पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में आ गई है। रविवार की रात चंदौली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए। पहला एनकाउंटर चंदौली थाना क्षेत्र के कटशील गांव के पास रात करीब 12 बजे हुआ। यहां चंदौली कोतवाली पुलिस जानकारी के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही थी। तभी यहां से दो बाइक पर सवार चार बदमाश गुजरे।

पुलिस ने जब उन्हें रोकने के लिए इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि, इनमें से एक बदमाश को पुलिस ने सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने बाकी के दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी। उसी दौरान धानापुर क्षेत्र के शहीद गांव के पास बलुआ और धानापुर पुलिस और भाग रहे दो अन्य बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से ये दोनों बदमाश घायल हो गए। जबकि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी और वह घायल हो गया।

पूर्व RJD विधायक के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

एनकाउंटर में पीयूष सिंह (गाजीपुर), कृष्णानंद (चंदौली के कमालपुर) और अंकुर (धीना थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव) और अरुण सिंह (कैमूर, बिहार) गिरफ्तार हुए हैं। इन सभी बदमाशो के पैरों में गोली लगी है। जबकि पुलिसकर्मी रूपेश के हाथ में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंदौली के एसपी अमित कुमार ने बताया कि ये गैंग मुख्य तौर पर ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाता था। इन बदमाशों पर चंदौली समेत आसपास के इलाकों और बिहार के कैमूर में तीन दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास से पिस्टल, एक तमंचा और करीब 2 लाख रुपए कैश मिला है।

Tags: chandauli newsChandauli policecrime newsPolice Encounterup news
Previous Post

पूर्व RJD विधायक के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

लगातार 16वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक कर लें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Next Post
petrol

लगातार 16वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक कर लें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

UP Police SI Exam

दारोगा ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी ने कराया मुक़दमा दर्ज

10/02/2021
Green Juice

डायबिटीज कंट्रोल करते है ये जूस, अभी डाइट में करें शामिल

09/11/2025
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड है रंगों के त्योहार होली का उद्गमस्थल, पुरातात्विक प्रमाण मौजूद

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version