• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व RJD विधायक के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
02/08/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में एक बार फिर अपराध सिर उठाने लगा है। बेखौफ बदमाश खूनी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते है। ऐसे ही एक वारदात बांका जिला अंतर्गत कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में घटी जहां पूर्व राजद विधायक भोला प्रसाद यादव के पुत्र प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को अज्ञात बदमाशों ने रविवार की देर रात गोली मार दी है। बदमाशों ने उन्हें उस वक्त गोली मार दी जब वह अपने गांव कुशमाहा से वापस बौंसी स्थित आवास पर लौट रहे थे।

बता दें कि बौंसी के डैम रोड में उनका अपना मकान है जहां उनके पिता पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव एवं परिवार के सभी लोग रहते हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पूर्व विधायक के बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली लगने के बाद उन्हें बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया। जेएलएनएमसीएच में उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि जब पप्पू यादव गांव कुशमाहा से वापस बौंसी स्थित आवास पर लौट रहे थे उस समय घाट लगाए बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली पप्पू यादव की कमर में लगी है। यह घटना रविवार की रात करीब 10:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पूर्व विधायक के पुत्र को गोली लगने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई।

घटना की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग मौका ए वारदात पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। जख्मी हालत में पप्पू यादव को फौरन बौंसी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सघन चिकित्सा के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली पप्पू यादव के कमर में लगी है जो अंदर ही फंसी हुई है। परिजन एवं समर्थक उन्हें लेकर तुरंत एंबुलेंस से भागलपुर के लिए रवाना हो गए।

चर्चा के मुताबिक शायद पंचायत की राजनीति के चलते उन पर गोली चलाई गई है। बहरहाल, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Tags: bihar newscrime newsNational newsrjd
Previous Post

आज है सावन का दूसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त, बन रहा है ये अद्भुत संयोग

Next Post

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला चंदौली, पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Police Encounter

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला चंदौली, पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

अनंतनाग मुठभेड

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने लश्कर का आतंकी किया गिरफ्तार

17/10/2020
share market

हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 454 अंक उछला

25/11/2021
विशाखा

UPSC में छठवीं रैंक पाने वाली विशाखा ने इंजीनियर की नौकरी छोड़ की थी तैयारी

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version