• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Kaal Bhairav Jayanti: आज राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, टल जाएगी हर बला

Writer D by Writer D
05/12/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Kaal Bhairav jayanati

Kaal Bhairav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार 5 दिसंबर को कालाष्टमी व्रत है और इस दौरान भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप बाबा काल भैरव की आराधना की जाती है। यदि किसी भक्त के जीवन में संकट है और बुरी बलाओं से परेशान हैं तो उसे कालाष्टमी के दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि वालों को काल भैरव जयंती (Kaal Bhairav) पर पूजा के दौरान ‘ॐ भूतभावनाय नमः’ और ‘ॐ महारूपाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि

इस राशि वालों को 5 दिसंबर को काल भैरव जयंती (Kaal Bhairav) पर पूजा के समय ‘ॐ सर्वभूतात्मने नमः’ और ‘ॐ वृषरूपाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को बाबा काल भैरव (Kaal Bhairav) को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ महाकायाय नमः’ और ‘ॐ प्रसादाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को काल भैरव जयंती पर पूजा के समय ‘ॐ नियमाय नमः’ और ‘ॐ स्वयंभूताय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि

काल भैरव जयंती की आराधना के दौरान ‘ॐ योगिने नमः’ और ‘ॐ महाबलाय नमः’ मंत्र करने से बुरी बलाएं दूर हो जाती है।

कन्या राशि

काल भैरव जयंती पर पूजा के दौरान ‘ॐ बीजवाहनाय नमः’ और ‘ॐ विश्वरूपाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर हो जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय ‘ॐ कपालवते नमः’ और ‘ॐ सर्वकामाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

काल भैरव जयंती पर पूजा के दौरान ‘ॐ कालयोगिने नमः’ और ‘ॐ आदिकराय नमः’ मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है

धनु राशि

काल भैरव जयंती पर पूजा के समय ‘ॐ भगवते नमः’ और ‘ॐ अभिवाद्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को बाबा काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ श्मशानवासिने नमः’ और ‘ॐ शाश्वताय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले यदि पूजा के दौरान ‘ॐ सर्वकराय नमः’ और ‘ॐ भवाय नमः’ मंत्र का जाप करेंगे तो बाबा काल भैरव प्रसन्न होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को काल भैरव जयंती पर पूजा के दौरान ‘ॐ सर्वभूतहराय नमः’ और ‘ॐ प्रवृत्तये नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

Tags: Kaal bhairav ashtami dateKaal Bhairav Jayanti Pujakaal bhairav upay
Previous Post

आज मनाई जाएगी कालाष्टमी, इस समय करें महादेव का रुद्राभिषेक

Next Post

उत्पन्ना एकादशी पर करें इन चीजों का दान, भगवान विष्णु पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Mosquitoes
फैशन/शैली

मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

01/07/2026
धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
Next Post
Yogini Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी पर करें इन चीजों का दान, भगवान विष्णु पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें

विवि कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को गोद लेने का काम करें : आनंदीबेन

02/07/2021
Badri Kedar Stone Crusher

बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर 21,16,800/- का अर्थदण्ड अधिरोपित

19/06/2025

BB 15: सामने आई ग्रांड फिनाले की डेट, इन में होंगी कांटे की टक्कर

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version